डिलीवरी के बाद कितने दिनों तक पीना चाहिए गुनगुना पानी? डॉक्टर से जानें

डिलीवरी के बाद महिलाओं को गुनगुना पानी पिलाया जाता है। यह क्यों जरूरी है और कितने दिनों तक ऐसा करना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।

 
Which water to drink after delivery

प्रेग्नेंसी में और डिलीवरी के बाद, महिलाओं को खास देखभाल की जरूरत होती है। डिलीवरी के बाद नई मां जल्दी रिकवर कर सके और सेहत अच्छी बनी रहे, इसके लिए, बच्चे के जन्म के बाद, महिलाओं को कई तरह की हिदायते दी जाती हैं। हमारे घरों मे भी आपने अक्सर दादी-नानी को नई मां की सेहत के लिए कई घरेलू नुस्खों को आजमाते देखा होगा। इस दौरान मां के शरीर में ताकत बनी रही, इसके लिए, कई तरह की चीजों को उनकी डाइट में शामिल करवाया जाता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे क्या फायदे होते हैं और डिलीवरी के बाद कितने दिनों तक आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

डिलीवरी के बाद कितने दिनों तक पीना चाहिए गुनगुना पानी? (When can I stop drinking hot water after delivery?)

how do i start a postpartum diet

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, डिलीवरी के बाद, महिलाओं को गुनगुना पानी पीना चाहिए।
  • महिलाओं को इस दौरान 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे यूरिन इंफेक्शन नहीं होता है और बॉडी भी सही से डिटॉक्स होती है।
  • आपको एक साथ बहुत सारा पानी नहीं पीना चाहिए, बल्कि, धीरे-धीरे पानी पीना चाहिए। एक बार में बहुत अधिक पानी न पिएं।
  • डिलीवरी के बाद शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाने में भी गर्म पानी मदद कर सकता है।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, बच्चा पैदा होने के बाद, नई मां को कम से कम 2 महीनों तक ठंडे पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • सही मात्रा में गुनगुना पानी पीना ब्रेस्टमिल्क को सही बनाने के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • डिलीवरी के बाद शरीर की अंदर से सफाई बहुत जरूरी है और इसमें गुनगुना पानी मदद कर सकता है।

postpartum weight loss

  • डिलीवरी के बाद गुनगुना पानी पीने से बेली फैट भी जल्दी कम होता है।
  • पाचन तंत्र को सही बनाए रखने, कब्ज और गैस से बचने के लिए भी डिलीवरी के बाद गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है।
  • इससे ऐंठन और सूजन कम होती है। साथ ही, यूट्रस को दोबारा शेप लेने में भी मदद मिलती है।
  • डॉक्टर का कहना है कि डिलीवरी के बाद कम से डेढ़ महीने तक आप गुनगुना पानी ही पिएं।
  • इस दौरान, ठंडे पानी से नहाने से भी बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए पिएं यह खास पानी

डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार डिलीवरी के बाद नई मां को फॉलो करने चाहिए ये टिप्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP