डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए पिएं यह खास पानी

पोस्टपार्टम वेट लॉस कई महिलाओं के लिए बहुत मुश्किल होता है। इस वक्त पर वजन कम करने के लिए खान-पान में कमी बिल्कुल न करें। इसका असर मां और बच्चे दोनों की सेहत पर हो सकता है।

quickest way to lose weight after having a baby

प्रेग्नेंसी में सभी महिलाओं को वजन बढ़ता है। डिलीवरी के बाद इस बढ़े हुए वजन को कम करना, कुछ महिलाओं के लिए बहुत मुश्किल होता है। कई महिलाएं, पोस्टपार्टम में आसानी से वजन कम कर पाती हैं। वहीं, कई महिलाओं को पोस्टपार्टम वेट लॉस के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। इस दौरान वजन कम करने के लिए, भूखा रहने या फिर खान-पान में कमी करने की गलती बिल्कुल न करें क्योंकि इसका असर मां और बच्चे दोनों पर होता है। डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज भी तुरंत शुरू नहीं की जा सकती है। आप डिलीवरी के कितने वक्त बाद, कितना और किस टाइप का वर्कआउट कर सकती हैं, इस बारे में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। कुछ घरेलू नुस्खे, इस दौरान वजन कम करने और सेहतमंद रहने में नई मां की मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको एक खास पानी के बारे में बता रहे हैं, जिसे डिलीवरी के बाद महिलाओं को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनोली मेहता जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए पिएं यह खास पानी (What can I drink to lose weight while breastfeeding)

jeera water for postpartum weight los

  • जीरे और दालचीनी का पानी, वजन कम करने के लिए फायदेमंद है।
  • खासकर, नई मां को इस पानी को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
  • इससे ब्लड शुगर लेवल मेंटेन होता है, यूरिन इंफेक्शन से बचाव होता है और ब्रेस्टमिल्क भी बढ़ता है।
  • इससे मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, डाइजेशन सुधरता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • जीरा एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होता है। इसका पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है।
  • दालचीनी, वेट लॉस के प्रोसेस को तेज करती है। खासकर, कमर और पेट के आस-पास जमी चर्बी को कम करने में यह फायदेमंद है।

कैसे तैयार करें जीरे और दालचीनी का पानी? (Can we mix jeera and cinnamon water for weight loss)

cinnamon water for postpartum weight loss

सामग्री

  • पानी- 2 गिलास
  • जीरा- 1 चम्मच
  • दालचीनी- 1 इंच

विधि

  • पानी में दालचीनी और जीरा डालकर उबालें।
  • जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छान लें।
  • इसे दिन में 1 बार पिएं।

यह भी पढ़ें- डिलीवरी के 4 हफ्ते बाद आपको भी हो रहा है डिप्रेशन तो जानें कारण

डिलीवरी के बाद वजन कम करने में सही डाइट के साथ एक्सरसाइज भी मदद कर सकती है। हालांकि, आपको एक्सरसाइज कब से करनी है और कितनी करनी है, इस बारे में डॉक्टर से सलाह लें।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार डिलीवरी के बाद नई मां को फॉलो करने चाहिए ये टिप्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP