Weight Loss in PCOD: PCOD की समस्या से आजकल काफी महिलाएं परेशान हैं। हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से होने वाली इस हेल्थ कंडीशन के चलते महिलाओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चेहरे पर अनचाहे बाल, वजन का बढ़ना, पीरियड्स का अनियमित होना और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें समेत कई ऐसे लक्षण हैं, जो पीसीओडी में नजर आते हैं। PCOD में मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है, जिसकी वजह से खाना पचने में मुश्किल आती है, शरीर में कमजोरी बनी रहती है और वजन भी बढ़ जाता है।
PCOD में हार्मोनल उतार-चढ़ाव और इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से वेट लॉस आसान नहीं होता है। हालांकि, सही डाइट के साथ आप वजन कम कर सकती हैं। PCOD से परेशान महिलाओं को एक्सपर्ट के बताए इस डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए। इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
PCOD में वजन कम करने के लिए डाइट प्लान (How can I reduce my PCOD Weight)
- सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाएं। इसके साथ आंवला-ऐलोवेरा का जूस पिएं।
- आंवला इम्यूनिटी को मजबूती देता है। इससे डाइजेशन सही होता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर डिटॉक्स होता है।
- बादाम शरीर को ताकत देते हैं और इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
- ऐलोवेरा हार्मोन्स को बैलेंस करता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है।
- नाश्ते में 1 चम्मच घी में बना हुआ बेसन का चीला खाएं। इसके साथ टमाटर की चटनी लें।
- बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए अच्छा होता है।
- मिड मॉर्निंग में 1 कटोरा पपीता सूरजमुखी और कद्दू के बीज के साथ खाएं।
- ये तीनों ही चीजें हार्मोनल इंबैलेंस और पीरियड से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए अच्छी होती हैं।
- लंच में क्विनोआ पुलाव खाएं। इसमें खूब सारी सब्जियां डालें।
- क्विनोआ में मौजूद फाइबर, वजन घटाने, कब्ज को दूर करने और हार्मोन्स को बैलेंस करने के काम आता है।
- शाम को शकरकंदी की चाट खाएं।
- सर्दियों में मिलने वाली शकरकंदी वजन कम करने में फायदेमंद होती है।
- इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम पाया जाता है। यह शरीर को एनर्जी देती है।
- डिनर में रागी रोटी के साथ कोई भी सीजनल सब्जी खाएं।
- रागी का आटा वेट लॉस और हार्मोनल इंबैलेंस के लिए अच्छा होता है।
- सीजनल सब्जी शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स देती हैं।
- सोते समय कैमोमाइल फूल की चाय पिएं। यह पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानियों को दूर करती है।
यह भी पढ़ें- क्या पीसीओडी में वजन कम करना वाकई मुश्किल होता है? जानें
यह भी पढे़ं- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन
PCOD में इस डाइट प्लान को फॉलो कर आप वजन कम कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों