Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:24 PM IST

पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानियां दूर करेगा यह 1 फूल

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को दर्द, ऐंठन और ब्लोटिंग हो सकती है। इसे कम करने के लिए आप एक्सपर्ट के बताए खास फूल की चाय पी सकती हैं। इस चाय के और भी कई फायदे हैं।
Updated:- 2023-12-25, 04:00 IST
home remedy for period pain

Period Pain: पीरियड के दिनों में महिलाओं को कई बार बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को इन दिनों में कम, तो कुछ को ज्यादा मुश्किल होती है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को दर्द, ऐंठन और ब्लोटिंग हो सकती है। कई बार महिलाएं पीरियड पेन को कम करने के लिए दवाईयों का सहारा लेती हैं। लेकिन आपको बता दें कि पेनकिलर्स इसका इलाज नहीं है। पीरियड के दौरान अधिक दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए। इन दिनों को होने वाले दर्द और ऐंठन को दूर करने के लिए कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। इसे कम करने के लिए आप एक्सपर्ट के बताए खास फूल की चाय पी सकती हैं। इस चाय के और भी कई फायदे हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। 

पीरियड के दर्द को कम करने के लिए पिएं गुलहड़ की चाय (How to use Hibiscus Flower Tea for Period Health)

Hibiscus flower for period pain

  • पीरियड के दिनों में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए गुलहड़ के फूल की चाय कारगर है। 
  • गुलहड़ के फूल में आयरन, फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इससे शरीर में गुड हार्मोन्स का लेवल बढ़ता है और मूड बूस्ट होता है।
  • इसकी चाय मूड स्विंग्स को भी दूर कर सकती है।
  • एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल सही न होने पर महिलाओं को पीरियड के दिनों में अधिक मुश्किल आती है। इसे मैनेज करने के लिए गुलहड़ के फूल की चाय कारगर है।
  • आप इसकी चाय की जगह इस फूल के बीज की दो कलियों को भी खा सकते हैं। ऐसा एक हफ्ते तक करेंगे, तो पीरियड में मुश्किल नहीं होगी।
  • यह थायरॉइड, हार्मोनल इंबैलेंस और पीसीओएस के लक्षणों को भी कम करती है।
  • पीरियड के दिनों में होने वाली सिरदर्द को भी यह दूर करती है।

कैसे तैयार करें गुलहड़ के फूल की चाय? (Is Hibiscus Tea good for your Period)

hibiscus tea for peridos

  • गुलहड़ के फूल को पानी में डालकर उबालें।
  • इसे आधा रह जाने पर छानकर पिएं।
  • इसे सुबह खाली पेट या फिर रात में पीना सबसे अच्छा रहेगा। 
  • आप इसे दिन में कभी भी पी सकती हैं।

नोट- जो महिलाएं कंसीव करने की प्लानिंग कर रही हैं, उन्हें गुलहड़ के फूल की चाय नहीं पीनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएंगे एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स

 

यह भी पढ़ें- पीरियड्स में फूला हुआ महसूस होता है पेट? इस चाय की लें मदद

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।