herzindagi
How can I get rid of infection in my body naturally

रोज खाएं ये 5 चीजें, बीमारियां और इंफेक्शन्स रहेंगे दूर

इम्यूनिटी कमजोर होने पर बीमारियां हमें जल्दी घेर लेती हैं। बीमारियों और इंफेक्शन्स से बचने के लिए, डाइट में कुछ खास चीजों को सही मात्रा में और सही समय पर शामिल करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-11-14, 09:00 IST

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। वहीं, कुछ लोग आसानी से इंफेक्शन्स की चपेट में नहीं आते हैं। दरअसल, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। जिन लोगों की इम्यूनिटी मजबूत होती है, वे जल्दी बीमार नहीं होते हैं और बीमार होने पर ठीक भी जल्दी हो जाते हैं। असल में इसके पीछे किसी भी व्यक्ति की इम्यूनिटी का मजबूत या कमजोर होना है। शरीर में जरूरी न्यू्ट्रिएंट्स की कमी होने पर इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है और शरीर थका हुआ रहने लगता है। इंफेक्शन्स से बचने और बीमारियों को दूर रखने के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना जरूरी माना जाता है। इन चीजों में नेचुरल एंटी-बायोटिक्स के गुण पाए जाते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल बता रही हैं। राधिका, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

लहसुन

garlic for immunity

लहसुन गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-माइक्रोबाइल गुण पाए जाते हैं। बैक्टीरिया, वायरस और अन्य इंफेक्शन्स से लड़ने में यह मदद कर सकता है। खासतौर पर खाली पेट एक लहसुन की कली खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

नीम

नीम एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। कई तरह के इंफेक्शन्स और स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में यह बेहद फायदेमंद माना जाता है। नीम का लेप चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं। वहीं, इसे खाने से कई रोगों से भी बचाव होता है।

हल्दी

हल्दी खाने में तो रंगत लाती ही है, लेकिन साथ ही इसमें एंटी-माइक्रोबाइल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। हल्दी में कर्क्यूमिन होता है, जिसके चलते यह सेहत के लिए फायदेमंद होती है। सर्दी-खांसी समेत कई इंफेक्शन्स को यह दूर कर सकती है।

यह भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम से राहत दिलवाएगा गिलोय का यह आयुर्वेदिक काढ़ा, बदलता मौसम नहीं करेगा परेशान

अदरक

ginger for infections

अदरक का इस्तेमाल लगभग सभी भारतीय घरों में होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। अदरक, इंफ्लेमेशन को कम कर हमारे शरीर को इंफेक्शन्स से लड़ने में मदद करता है।

ऐलोवेरा

ऐलोवेरा (ऐलोवेरा जूस पीने के फायदे) सिर्फ स्किन केयर में इस्तेमाल नहीं होता है, बल्कि इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों की वजह से यह इंफेक्शन्स से लड़ने में मदद करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। 

 इन चीजों को डाइट में शामिल कर, आप इंफेक्शन्स और कई मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। इसके साथ ही हेल्दी डाइट लें और एक्सरसाइज जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Belly Fat: पेट की चर्बी को कम करने के लिए डिनर में पिएं यह हेल्दी सूप

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।