Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

सर्दी-जुकाम से राहत दिलवाएगा गिलोय का यह आयुर्वेदिक काढ़ा, बदलता मौसम नहीं करेगा परेशान

बदलते मौसम के साथ अगर सर्दी-जुकाम और बुखार ने आपको जकड़ दिया है, तो इस आयुर्वेदिक काढ़े की मदद लें। गिलोय के साथ कुछ चीजों को मिलाकर आप आसानी से इसे घर पर बना सकती हैं।
Updated:- 2023-11-06, 15:14 IST
how to make ayurvedic giloy kadha

How can I Control my Cold and Cough Naturally: बदलते मौसम के साथ ठंड दस्तक देने लगी है। खासकर, सुबह और शाम के वक्त हल्की सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-खांसी और जुकाम काफी लोगों को परेशान करता है। इससे बचने के लिए कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स बेहद कारगर हैं। बदलते मौसम के साथ अगर सर्दी-जुकाम और बुखार ने आपको जकड़ दिया है, तो इस आयुर्वेदिक काढ़े की मदद लें। गिलोय के साथ कुछ चीजों को मिलाकर आप आसानी से इसे घर पर बना सकती हैं। गिलोय हमारी इम्यूनिटी बूस्ट करता है। वहीं, इस काढ़े में इस्तेमाल होने वाली बाकी चीजें भी कोल्ड और कफ को दूर करने में मदद करती हैं। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच भी हैं।

गिलोय का आयुर्वेदिक काढ़ा (How to use Giloy)

giloy kadha for cold and cough

  • गिलोय या गुडुची कई गुणों से भरपूर होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इसमें अदरक, तुलसी और हल्दी मिलाकर पीने से इसके गुण और बढ़ जाते हैं।
  • गिलोय बुखार, डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल फीवर, कफ और कोल्ड को दूर करता है।
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बायोटिक और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं।
  • वहीं, तुलसी में भी एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फ्लू गुण पाए जाते हैं। इससे सर्दी-जुकाम और खांसी में राहत मिलती है।
  • गले की खराश के साथ सर्दी को दूर करने के लिए हल्दी कारगर है। इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
  • इसमें पाया जाने वाला करक्यूमिन इंफेक्शन्स को दूर करता है।
  • अदरक सीने में जमे हुए बलगम को साफ करती है। इससे खांसी भी दूर होती है।
  • इस काढ़े से लिवर डिटॉक्स होता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और इंफेक्शन्स से बचाव होता है।

गिलोय, तुलसी, अदरक और हल्दी का काढ़ा कैसे बनाएं? (Which kadha is best for cough and cold)

tulsi leaves for cold and fever

  • गिलोय की पत्तियों और तने को रातभर भिगो दें। 
  • इसे क्रश करें फिर उबाल लें।
  • इसे 1 गिलास पानी में मिलाएं।
  • पानी में 4-5 पत्ती तुलसी, आधा इंच अदरक और लगभग एक चौथाई चम्मच हल्दी डालें।
  • आप साबुत हल्दी का टुकड़ा भी डाल सकती हैं।
  • इसमें आप 2-3 काली मिर्च भी मिला सकती हैं।
  • इसे आधा रह जाने तक उबालें।
  • अब इसे छान लें।
  • इस काढ़े में दिन को 2 बार पी सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सिरदर्द से हैं परेशान तो बनाकर पिएं ये आयुर्वेदिक चाय

नोट- गिलोय को सभी खा सकते हैं। इस काढ़े में इस्तेमाल बाकी सभी चीजें भी पूरी तरह से नेचुरल है। इसके कोई खास साइड-इफेक्ट्स नहीं होते हैं लेकिन फिर भी अगर आप गर्भवती हैं या कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो आपको एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, जानें खाने का सही तरीका

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।