ईद पर मीठी सेवई खाने का मन है लेकिन हाई कैलोरी का डर सता रहा है? ट्राई करें यह हेल्दी खीर

ईद का त्योहार हो और मिठा ना हो, तो सबकुछ अधूरा लगता है। खासतौर पर सेवई की मिठास, लेकिन कुछ लोग हेल्थ कॉन्शिय हैं और हाई कैलोरी वाले मीठे से बचना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक हेल्दी खीर का ऑप्शन लाए हैं। यह खीर ओट्स, चिया सीड्स और सोया मिल्क से बनी है, जो न सिर्फ टेस्टी है बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट शीनम मल्होत्रा ने इस बारे में जानकारी साझा की है।
खीर बनाने की सामग्री
- आधा सेब बारीक कटा हुआ
- 1 टेबलस्पून भीगे हुए चिया सीड्स
- आधा कप रोल्ड ओट्स
- एक चुटकी हल्दी
- थोड़े से भीगे हुए केसर के धागे
- 1 कप सोया मिल्क या बादाम का दूध
- 1 केला मैश किया हुआ
विधि
- सबसे पहले पैन में दूध डालकर गैस पर चढ़ा दें।
- दूध में उबाल आ जाए, तो उसमें ओट्स और चिया सीड्स डालें और धीमी आंच पर उबालें।
- इसमें भीगे हुए केसर के धागे और हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए और अच्छे से पक जाए तो गैस बंद कर दें।
- अब इसमें कटा हुआ सेब और मैश किया हुआ केला मिलाएं।
- ऊपर से अपने पसंदीदा नट्स और सीड्स डालें।
- इस हेल्दी खीर को को फ्रिज में रख कर ठंडा करके खाएं।
यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है?
खीर के फायदे
- इसमें हाई फाइबर कंटेंट होता है, जो डाइजेशन के लिए अच्छा होता है और पेट को लंब समय तक भरा रखता है।
- इसमें नट्स और चिया सीड्स जैसे गुड फैट्स का अच्छा स्रोत है।
- इसमें चीनी की जगह केला और सेब से मिठास आती है।
- यह पारंपरिक सेवई की तुलना में हेल्दी और लो कैलोरी ऑप्शन है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में हल्दी वाले पानी में आंवला डुबोकर खाने से क्या होता है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।