त्योहार हो या कोई खास मौका फटाफट बनाएं उत्तराखंड मशहूर झंगोरे की खीर, स्वाद ऐसा कि मिनटों में साफ हो जाएगी कटोरी; नोट करें रेसिपी

Jhangora Kheer Banane Ki Recipe: करवा चौथ, दीवाली पर्व हो या फिर कोई खास दिन, इन सभी मौके पर अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों के साथ कुछ मीठा जरूर बनाया जाता है। फिर चाहे वह खीर हो, रसगुल्ला हो या फिर सेवई। मिठाई के बिना त्योहार अधूरा माना जाता है। अब ऐसे में अक्सर महिलाएं नई-नई स्वीट डिशेज ट्राई करती हैं। अबता दें कि झंगोरा की खीर उत्तराखंड का एक पारंपरिक मीठा व्यंजन है, जो स्थानीय बाजरे झंगोरा से बनाया जाता है। गर आप भी इस त्योहार कोई नई स्वीट डिश बनाना चाहती हैं, तो एक बार उत्तराखंड की झंगोरे की खीर जरूर बनाएं। इसका स्वाद ऐसा कि बच्चे-बूढ़े सभी कटोरी पोछ-पोछ कर खाएंगे। नीचे देखें रेसिपी-
झंगोरे की खीर Recipe Card
झंगोरे की खीर बनाने की रेसिपी
Ingredients
- ½ कप झंगोरा (बार्नयार्ड बाजरा)
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- ½ कप चीनी (या स्वादानुसार)
- 4-5 हरी इलायची के दाने (कुटी हुई)
- 8-10 बादाम (कटे हुए)
- 8-10 काजू (कटे हुए)
- मुट्ठी भर किशमिश
- 1-2 बड़े चम्मच घी (वैकल्पिक)
Step
- Step 1:
सबसे पहले बाजरे को बहते पानी में अच्छी तरह धोएं। इसके बाद पानी से निकालकर अलग रख दें।
- Step 2:
इसके बाद भारी तले वाले बर्तन को मीडियम फ्लेम पर रखकर गर्म करें।
- Step 3:
इसके बाद दूध डालकर उबाल आने दें। दूध को बर्तन की तली में चिपकने से बचाने के लिए बीच-बीच में चलाते रहें।
- Step 4:
फिर दूध में उबाल आने पर धुले हुए झंगोरा डालें। अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर उबलने दें।
- Step 5:
बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह अच्छी तरह पक जाए और कढ़ाई में चिपके नहीं।
- Step 6:
देखते ही देखते बाजरा दूध सोखने लगेगा और मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा। इस प्रक्रिया में लगभग 25-30 मिनट लग सकते हैं।
- Step 7:
खीर के क्रीमी होने पर चीनी डालें और पूरी तरह घुलने तक चलाते रहें।
- Step 8:
इसके बाद खीर में कुटी हुई इलायची डालें। उसके बाद बादाम, काजू और किशमिश डालें।
- Step 9:
आप इस दौरान एक या दो बड़े चम्मच घी भी डालें। इससे खीर का स्वाद बढ़ जाएगा।
- Step 10:
खीर को 5-10 मिनट तक लो फ्लेम तक और पकने दें, जब खीर गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
- Step 11:
अब झंगोरे की खीर को गरम या ठंडा परोसें।
झंगोरा की खीर बनाने की विधि
झंगोरा एक ग्लूटेन-मुक्त अनाज है जो पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक, कैलोरी की मात्रा कम और प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन का एक बेहतरीन स्रोत होता है।
- सबसे पहले बाजरे को बहते पानी में अच्छी तरह धोएं। इसके बाद पानी से निकालकर अलग रख दें।
- इसके बाद भारी तले वाले बर्तन को मीडियम फ्लेम पर रखकर गर्म करें।
- इसके बाद दूध डालकर उबाल आने दें। दूध को बर्तन की तली में चिपकने से बचाने के लिए बीच-बीच में चलाते रहें।
- फिर दूध में उबाल आने पर धुले हुए झंगोरा डालें। अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर उबलने दें।
- बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह अच्छी तरह पक जाए और कढ़ाई में चिपके नहीं।
- बाजरा दूध सोखने लगेगा और मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा। इस प्रक्रिया में लगभग 25-30 मिनट लग सकते हैं।
- खीर के क्रीमी होने पर चीनी डालें और पूरी तरह घुलने तक चलाते रहें।
- इसके बाद खीर में कुटी हुई इलायची डालें। उसके बाद बादाम, काजू और किशमिश डालें।
- आप इस दौरान एक या दो बड़े चम्मच घी भी डालें। इससे खीर का स्वाद बढ़ जाएगा।
- खीर को 5-10 मिनट तक लो फ्लेम तक और पकने दें, जब खीर गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
- अब झंगोरा की खीर को गरम या ठंडा परोसें।
झंगोरे की खीर बनाते समय ध्यान रखें ये बातें
- दूध को मीडियम फ्लेम पर उबालें।
- झांगेरे को अच्छे से धुलकर दूध में डालें।
- बीच-बीच चलाते रहें वरना तली में चिपक सकता है।
इसे भी पढ़ें- मीठे के हैं शौकीन, चावल के बजाय ट्राई करें नारियल खजूर की खीर; ये रही आसान रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।