Navratri 2025: इस नवरात्रि माता के सामने रखें ये 3 तरह की खीर, जानें भोग बनाने की आसान रेसिपी

Navratri 2025: नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। ऐसे में यदि आप इस खास मौके पर माता रानी को खीर का भोग लगा रही हैं तो बता दें कि आप केवल चावल की नहीं बल्कि मखाने और साबूदाने की खीर का भोग भी लगा सकती हैं। ऐसे में यहां दी गई रेसिपीज आपके बेहद काम आ सकती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप घर पर रहकर कौन-सी तीन प्रकार की खीर बना सकती हैं और माता रानी का भोग लगा सकती हैं। जानते हैं, इस लेख के माध्यम से...
साबूदाने की खीर
साबूदाना - 1 कप
दूध - 3 कप
चीनी - 1/2 कप
घी - 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
बादाम या पिस्ता - 1/4 कप
कैसे बनाएं साबूदाने की खीर?
- साबूदाने की खीर को बनाने के लिए सबसे पहले आप साबूदाने को अच्छे से साफ कर लें।
- अब पानी में कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- अब जब साबूदाना नरम हो जाए तो उसे छान लें।
- इधर आप एक पैन में दूध को उबाल लें और चीनी मिलाएं।
- अब उस मिश्रण में साबूदाने को मिलाएं और 10 से 15 मिनट तक पकाएं।
- फिर इलायची पाउडर और केसर को डालें। उसके बाद गरमा-गरम खीर परोसें।
चावल की खीर
चावल- 1 कप
दूध- 4 कप
चीनी- 1/2 कप
इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच
घी या मक्खन- 2 बड़े चम्मच
काजू, बादाम, या पिस्ता (वैकल्पिक)
कैसे बनाएं चावल की खीर?
- चावल की खीर को बनाने के लिए सबसे पहले आप चावलों को साफ कर लें और करीब 30 मिनट के लिए पानी में भिगोएं।
- अब आप दूध को एक पैन में उबालें और साथ में चावलों को भी डाल दें। अब चावलों को पकने दें।
- इसी वक्त आप इलायची पाउडर डालें।
- इसके बाद आप घी या मक्खन डालें। इससे चावल आपस में चिपकते नहीं हैं।
- अब खीर को गाढ़ा होने दें। अब आप गैस बंद करके छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे ड्राई फ्रूट्स डालें।
इसे भी पढ़ें - Fruit Diet for Navratri: भरपूर एनर्जी के लिए 9 दिन खाएं ये फल, एक्सपर्ट ने बताई नवरात्रों की फ्रूट डाइट
मखाने की खीर
मखाने - 1 कप
दूध - 2 कप
चीनी - 1/2 कप
घी - 2 बड़े चम्मच
बादाम या काजू - 1/4 कप
कैसे बनाएं मखाने की खीर?
- सबसे पहले आप एक पैन में घी को डालें और मखानों को भून लें। जब मखाने सुनहरे हो जाएं तो उन्हें प्लेट में निकाल लें।
- अब दूसरी तरफ आप एक पैन लें और उसमें दूध को डालें।
- अब उन्हें अच्छे से उबालें। अब जब चीनी अच्छे से घुल जाएं तो 5 से 7 मिनट तक पकाएं।
- अब इलायची पाउडर डालें। आपके मखाने की खीर तैयार है।
इसे भी पढ़ें - Navratri 2025: माता रानी को लगाना है हलवे का भोग तो इस नवरात्रि ट्राई करें ये 2 रेसिपीज, केवल सूजी नहीं बल्कि...
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।