क्या आप जानती हैं सफ़ेद कद्दू के सेहत से जुड़े ये फायदे

सफ़ेद कद्दू का इस्तेमाल खाने के कई व्यंजनों, विशेष तौर पर पेठा बनाने में किया जाता है। इसके स्वास्थ्य के लिए भी कई लाभ हैं, आइए जानें इसके फायदों के बारे में। 
Updated:- 2020-12-16, 15:28 IST
white pumpkin health benefits main

सफ़ेद कद्दू या पेठे को एक तरह का फल या सब्जी कहा जाता है। इसे कई नामों से जाना जाता है जैसे सफेद कद्दू, शीतकालीन तरबूज, वैक्स गार्ड और एश गार्ड । यह एक कद्दू और लौकी की ही तरह कुकुरबिटेसी फॅमिली का ही हिस्सा है। यह बेल के रूप में निकलता है और बाहर से हलके हरे रंग का होता है और अंदर से सफ़ेद होता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से पेठा बनाने में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है।

यह कैलोरी में कम होता है और विटामिन ए, बी 6, सी और ई जैसे पोषक तत्वं से भरपूर होता है। इसके अलावा, इसमें मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन (आयरन की कमी दूर करेंगे ये फूड्स ) , फोलेट, नियासिन और थियामिन जैसे खनिजों के साथ-साथ कैरोटीन, ल्यूटिन और ज़ेक्सेंथिन जैसे खनिज शामिल हैं। आइए जानें इसके सेहत से जुड़े कुछ फायदों के बारे में। 

  • वजन कम करता है
  • डिप्रेशन कम करे 
  • आंखों की दृष्टि तेज करे 
  • इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करे 
  • कफ और कोल्ड से सुरक्षा 
  • कब्ज से राहत दिलाए 

वजन कम करता है 

weight loss white pumpkin

सफेद कद्दू में फाइटोस्टेरॉल की उच्च मात्रा होती है। ये यौगिक कोलेस्ट्रॉल को स्वस्थ स्तर पर प्रतिस्थापित और सामान्य करता है । इससे वजन नियंत्रण करने में सहायता मिलती है। अगर आप बढ़ते वजन और मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो इस परेशानी को दूर करने में सफ़ेद कद्दू सहायक हो सकता है। दरअसल, इसमें एनोरेक्टिक्स गतिविधि पाई जाती है, जो भूख को नियंत्रित रखती है। इसके अलावा, इसमें एंटी-ओबेसिटी गुण भी होता है, जो मोटापा को कम कर सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: पीर‍ियड आते हैं अनियमित तो पिएं सोआ के पत्तों का जूस, जानें इसके फायदे और स्टोर करने की तरीका

डिप्रेशन कम करे 

dipression relief

डिप्रेशन पैदा करने के लिए ट्रिप्टोफैन की कमी जिम्मेदार है। सफेद कद्दू एल-ट्रिप्टोफैन तत्वों से समृद्ध होता है, एक आवश्यक अमीनो-एसिड है जो शरीर द्वारा निर्मित नहीं किया जा सकता है। यह रासायनिक यौगिक एक उदास मनोदशा को कम करने में सहायक है, जो खुशी और कल्याण की भावना प्रदान करता है।

आंखों की दृष्टि तेज करे

improve eye sight
 

सफेद कद्दू में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन की प्रचुर मात्रा होती है जो मुक्त कणों से होने वाली क्षति से आँखों की रक्षा और मोतियाबिंद, धब्बेदार अध: पतन और दृष्टिवैषम्य के गठन को रोकने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस कद्दू का नियमित रूप से सेवन करने से आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिलती है क्योंकि यह विटामिन ए से भरपूर होता है। आंखों की रौशनी तेज बनाए रखने के लिए सफ़ेद कद्दू का सेवन करें। 

 

इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करे 

immunity strong

सफेद कद्दू में पोषक तत्वों की विविधता सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और प्रदर्शन को बढ़ाकर प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में अद्भुत काम करती है। इसलिए, वे विभिन्न प्रकार के संक्रमणों के खिलाफ प्रतिरोध प्रदान करते हैं।

कफ और कोल्ड से सुरक्षा

cough cold relief
 

कफ और कोल्ड की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सफ़ेद कद्दू का उपयोग करना चाहिए। एक रिसर्च के अनुसार सफ़ेद कद्दू को इंफ्लुएंजा यानी फ्लू और सर्दी के इलाज में आयुर्वेदिक दवाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में अपनी डाइट में शामिल करें ये हेल्दी जूस, सर्दी-जुकाम से रहेंगी हमेशा दूर

कब्ज से राहत दिलाए

white pumpkin constipation relief
 

कब्ज और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सफ़ेद कद्दू या पेठा का इस्तेमाल करना लाभकारी होता है।  पेठे में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव व एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। इन्हीं गुणों के कारण यह कब्ज और गैस की समस्या से राहत दिला सकता है। इससे पेट सम्बन्धी समस्याओं से आराम मिल सकता है इसलिए इसे अपनी डाइट में किसी न किसी रूप में जरूर शामिल करें। 

सफ़ेद कद्दू का इस्तेमाल पूरी तरह से स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है लेकिन यदि आपको कोई पुरानी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी अन्य कोई समस्या है तो इसके इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ले लें। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik, Unsplash and shutterstock 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।