चाय हम भारतीयों का सबसे पसंदीदा ड्रिंक होता है। इसके भी कई प्रकार हैं ,कोई दूध वाली चाय पीता है तो कोई लेमन टी, सेहत के लिहाज से आजकल लोग हेल्दी टी भी पीने लगे हैं जैसे अलग अलग मसालों से तैयार चाय, ग्रीन टी वगैरहा वगैराह, हालांकि आज हम आपको एक दुर्लभ फल से बनी चाय के बारे में बता रहे हैं। इसका नाम है मैंगोस्टीन। मैंगोस्टीन टी सेहत को गजब के फायदे पहुंचाती है। चलिए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर जी से।
मैंगोस्टीन टी के फायदे
View this post on Instagram
मैंगोस्टीन चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मैंगोस्टीन चाय में जैंथोन्स होते हैं जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करते हैं, सूजन को कम करके ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देते हैं।
जैंथोन्स और जरूरी बायोएक्टिव कंपाउंड सूजन को कम करते हैं। यह जोड़ों के दर्द और अन्य सूजन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।
मैंगोस्टीन चाय में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है,जो इम्यूनिटी को मजबूती देता है और संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है।
इस चाय में फाइबर होते हैं जो आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। यह कब्ज की समस्याओं को कम कर सकता है और बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है।
इस चाय का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। ब्लड सर्कुलेशन सही होता है जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है,इसके एंटी इंफ्लेमेटरी और लिपिड लो करने वाले गुण के कारण यह दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें-पतली चोटी और झड़ते बालों ने कर दिया है परेशान? हेयर ग्रोथ में मदद कर सकती है यह चटनी
इस चाय के एंटीऑक्सीडेंट्स और सूजन रोधी गुण त्वचा के सेहत को बढ़ावा दे सकते हैं। यह मुंहासे को कम करने में मदद करता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा कर सकता है।
इस चाय में फाइबर और बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं जो भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को संतुलित करते हैं और क्रवेंग्स कम होती है। मैंगोस्टीन चाय फैट मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है, सूजन को कम करती है और इंसुलिन संवेदनशीलता को सुधारती है, वजन को भी प्रबंधन करने में भी सहायक है।
यह भी पढ़ें-खाएं ये 5 फूड्स, मौसमी एलर्जी नहीं करेगी परेशान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों