भारत में अलग-अलग वैरायटी के साग होते हैं, जिसे अपनी डाइट में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। उन्हीं में से एक पुई साग, जो दिखने में लगभग पालक जैसा ही दिखता है। आमतौर पर इसकी सब्जी बनाई जाती है, लेकिन पकोड़े या फिर अन्य तरह के पकवानों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि पुई साग नियमित खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
यह न सिर्फ हमारे शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है बल्कि इससे दिल और दिमाग दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। अगर आपको साग खाना पसंद है तो पुई साग को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि पुई साग खाने के क्या-क्या फायदे हैं।
पुई साग फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। यह शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह ब्लड फ्लो को सुधारता है, और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है। वहीं इसमें पाए जाने वाले पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। दरअसल पोटैशियम एक मिनरल है जो एक अच्छा वैसोडाइलेटर होता है। यह रक्त के प्रवाह को बढ़ाने, दिल की धड़कन को नियंत्रित करने और ऑक्सीजन के स्तर में सुधार करने में मदद कर सकता है।
आयरन रेल ब्लड सेल के उचित उत्पादन का एक महत्वपूर्ण घटक है।आयरन की कमीसे हीमोग्लोबिन उत्पादन को नुकसान पहुंचा सकता है, जिसकी वजह से एनीमिया की चपेट में आ सकते हैं। वहीं पुई साग आयरन से भरपूर होता है। इसके सेवन से न सिर्फ आयरन की कमी को पूरा कर सकती हैं बल्कि एनीमिया जैसी बीमारी से भी खुद को बचा सकती हैं।
पुई साग मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होता है। यह दोनों पोषक तत्व हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इसके नियमित सेवन से आप हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकती हैं। इसके अलावा यह विटामिन सी का भी प्रमुख स्त्रोत होता है, जोइम्यूनिटी स्ट्रांगकरने के लिए बेहद जरूरी है। स्ट्रांग इम्यूनिटी किसी भी बीमारी से लड़ने में मदद करती है, ऐसे में पुई साग के नियमित सेवन से आपको भरपूर फायदा मिलेगा।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें:काली गाजर खाने के कई है फायदे, आप भी जानें
अगर आपको रात में देर से नींद आती है या फिर अनिद्रा की समस्या से जूझ रही हैं तो पुई साग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पुई साग में नींद को बेहतर बनाने की क्षमता है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम और जिंक दोनों ही भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में अहम भूमिका निभाते हैं। मैग्नीशियम शरीर में मांसपेशियों को रिलैक्स करने और अवशोषण को सुधार करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें:सर्दियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करें स्ट्रॉबेरी, तापसी पन्नू की न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके फायदे
पुई साग में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। डाइयटरी फाइबर का सेवन उचित पाचन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।पाचन तंत्रको मजबूत करने के लिए पुई साग का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा यह पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी बेहद कारगर तरीका है। इसके अलावा यह वेट लॉस में भी मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा लगभग न के बराबर है, ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहती हैं तो पुई साग का सेवन कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।