Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:45 AM IST

सर्दियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करें स्ट्रॉबेरी, तापसी पन्नू की न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके फायदे

सर्दियों में स्ट्रॉबेरी खाने के कई फायदे हो सकते हैं। अगर आपको भी ये फल अच्छा लगता है तो जानिए इसे डाइट में कैसे शामिल करना है। 
Updated:- 2021-01-05, 16:05 IST
best ways to eat strawberry

सर्दियां आते ही मार्केट में फलों और सब्जियों की भरमार लग जाती है। हमेशा से ये कहा जाता है कि आप सीजनल फल जरूर खाएं क्योंकि इसमें कई सारे गुण होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे साबित हो सकते हैं। सर्दियों में ही स्ट्रॉबेरी की भी भरमार होती है और दिसंबर से फरवरी तक के महीने में ये खूबसूरत और स्वादिष्ट रसेदार बेरीज आपके पास पहुंच जाती हैं। 

सर्दियों में अगर आप अपनी डाइट में स्ट्रॉबेरी को शामिल करेंगे तो ये शरीर में कई तरह के मिनरल्स और विटामिन की कमी को पूरा कर सकती है। तापसी पन्नू की न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनीरेवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सर्दियों में स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे बताए हैं और साथ ही साथ उन्हें कैसे खाया जाए इसकी जानकारी भी दी है। 

क्या हैं स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे?

मुनमुन गनीरेवाल के मुताबिक स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में शामिल करने के बहुत से फायदे होते हैं। 

- स्ट्रॉबेरी में विटामिन, फाइबर सभी की मात्रा ज्यादा होती है और इसमें भारी मात्रा में एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी होते हैं जिन्हें पोलीफेनॉल्स कहा जाता है। 

- स्ट्रॉबेरी में सोडियम, फैट, कोलेस्ट्रॉल आदि नहीं होता है और ये लो कैलोरी फूड होता है। 

- स्ट्रॉबेरी में मैग्नीज, पेटौशियम, विटामिन सी, विटामिन B9 आदि सब कुछ होता है। 

- ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी अच्छी होती है और इसलिए स्ट्रॉबेरी को सीजन में जरूर खाना चाहिए। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 'Yuktahaar'by Munmun Ganeriwal (@munmun.ganeriwal)

 

अगर आप ताज़ा स्ट्रॉबेरी ले सकें तो इसे जरूर लें क्योंकि इससे ही दिल की बीमारी, डायबिटीज आदि से छुटकारा मिल सकता है। स्ट्रॉबेरी खाने का तरीका भले ही कुछ भी हो इसे अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें- घर पर सस्ते में बनाएं स्ट्रॉबेरी फेस वॉश, लंबे समय तक पाएं गोरी और जवां त्वचा

 

किस तरह अपनी डाइट में शामिल करें स्ट्रॉबेरी-

स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में शामिल करना मुश्किल नहीं है। इसे ऐसे ही खा लीजिए या फिर अपनी फ्रूट सलाद का हिस्सा बना लीजिए। इसी के साथ, आप इसका फ्रेश जैम भी बना सकती हैं। स्ट्रॉबेरी जैम घर पर ही बनाएं तो अच्छा रहेगा क्योंकि इसमें प्रिजर्वेटिव्स कम रहेंगे। इसी के साथ, आप स्ट्रॉबेरी को स्मूथी में डालकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

strawberry and diet

स्ट्रॉबेरी को खाने के फायदे बहुत हैं और इसके कई नुकसान भी हैं। इसे आप जरूरत से ज्यादा न खाएं क्योंकि इसमें शक्कर की मात्रा ज्यादा रहती है और साथ ही साथ इसे अगर बहुत ज्यादा खाया जाए तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसमें पेस्टिसाइड्स की मात्रा भी ज्यादा हो सकती है। ये इसपर निर्भर करता है कि उसे उगाया कैसे गया है। स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल आप सीमित ही करें और इसे वैसे ही खाएं।  

इसे जरूर पढ़ें- खाने की इन चीज़ों में रखें कुछ बातों का खास ख़्याल 

 

अपनी डाइट को लेकर एक बार अपने डॉक्टर से कंसल्ट जरूर कर लें। स्ट्रॉबेरी के फायदे तो बहुत हैं, लेकिन कई लोगों को इससे एलर्जी भी होती है और इसलिए इसे खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।