1 चम्‍मच तुकमलंगा के बीज खाने के क्या फायदे हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

तुकमलंगा या सब्जा के बीज नेचुरल और पोषक तत्‍वों से भरपूर सुपरफूड है, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल करके कब्‍ज और हड्डियों को मजबूत बना सकती हैं। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं, अगर आप इसे सही मात्रा में और सही तरीके से खाती हैं।
tukmalanga khane ke fayde

तुकमलंगा को आमतौर पर सब्जा बीज या बेसिल सीड्स के नाम से जाना जाता है। इन बीजों का इस्‍तेमाल आयुर्वेद में सदियों से किया जा रहा हैं। ज्‍यादातर महिलाएं इसका इस्‍तेमाल फालूदा, शरबत, नींबू पानी, मैंगो शेक, ठंडाई आदि चीजों में डालकर करती हैं।
सब्जा के काले बीज पानी में भीगने के बाद फूलकर सफेद और काले रंग के स्पंजी हो जाते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह हेल्‍थ से जुड़ी कई समस्‍याओं खासकर पेट के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है। लेकिन, आज एक्सपर्ट डॉक्टर गुलबहार अंसारी (B.U.M.S) हमें इसके दो खास फायदों के बारे में बता रही हैं, जिससे आजकल ज्‍यादातर महिलाएं परेशान हैं। तो देर किस बात की आइए इस आर्टिकल के माध्‍मय से इनके बारे में विस्‍तार से जान लेते हैं। शायद यह आपके लिए भी मददगार साबित हो जाए।

तुकमलंगा के पोषक तत्व

  • विटामिन-ए
  • विटामिन-के
  • विटामिन-ई
  • विटामिन बी6
  • थायमिन
  • फोलेट
  • प्रोटीन
  • फाइबर
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड
  • पोटेशियम
  • मैग्नीशियम
  • आयरन
  • कैल्शियम
  • आइसोथायोसाइनेट
  • सोर्बिटोल

कब्ज के लिए तुकमलंगा के बीज के फायदे

  • तुकमलंगा के बीजों में फाइबर बहुत ज्‍यादा होता है, जो डाइजेशन को सही करके मल त्‍याग को आसान बनाता है। यह बीज नेचुरली कब्‍ज की समस्‍या को दूर कर सकते हैं।

sabja seeds for constipation

  • जब बीजों को पानी में भिगोकर खाया जाता है, तब यह जैली जैसी बनावट ले लेते हैं और पेट को ठंडक पहुंचाते हैं।
  • फाइबर की मौजूदगी से मल को नरम होकर आसानी से बाहर निकल जाता है।
  • इसमें मौजूद सोर्बिटोल नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है।
  • आइसोथायोसाइनेट पेट की जलन और गैस को शांत करता है और आंतों की सफाई करता है।
  • रेगुलर खाने से पेट साफ रहता है, डाइजेशन सुधरता है और कब्ज की समसया बार-बार नहीं होती है।

हड्डियों के लिए तुकमलंगा के बीज के फायदे

  • तुकमलंगा के बीजों में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत और हेल्‍दी बनाए रखते हैं।

tukmalanga for joint pain

  • इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों की मजबूती और विकास के लिए सबसे जरूरी तत्व है।
  • मैग्नीशियम हड्डियों की संरचना को बनाए रखने और मसल्‍स को बैलेंस रखने में सहायक है।
  • आयरन हड्डियों में ब्‍लड सर्कुलेशन सही रखने के लिए जरूरी है।
  • विटामिन-के हड्डियों में कैल्शियम का अवशोषण सही करके उन्हें टूटने से बचाता है।
  • फोलेट हड्डियों की टिश्‍यु की मरम्मत और निर्माण में मददगार होता है।
  • तुकमलंगा के बीज रेगुलर खाने से हड्डियां कमजोर नहीं होती हैं, जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है और उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां मजबूत रहती हैं।

तुकमलंगा के बीज कैसे खाएं?

  • 1 चम्मच तुकमलंगा के बीज को 1 कप पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें।
  • बीज फूलकर जैली जैसी बनावट के हो जाएंगे।
  • आप इसे सिर्फ पानी में डालकर सुबह खाली पेट पिएं या नींबू पानी, शरबत, फालूदा, स्‍मूदी में मिलाकर ले सकती हैं।
tukmalanga khane ke fayde

आप भी इन बीजों को खाकर हड्डियों को मजबूत और कब्‍ज की समस्‍या से बच सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP