herzindagi
image

नई मां हैं? डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, जच्चा-बच्चा दोनों को मिलेंगे फायदे

नई मां को रिकवरी करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है। इस दौरान पर्याप्त आराम और पोषक तत्वों का सेवन बहुत जरूरी है। अगर आप भी नई मां हैं, तो एक्सपर्ट के बताए इन तीन चीजों को डाइट में शामिल करें।
Editorial
Updated:- 2025-07-31, 16:37 IST

मां बनना हर महिला के लिए एक खूबसूरत अनुभव होता है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान और प्रेग्नेंसी के बाद भी कई सारी दिक्कतें आती हैं। पोस्टपार्टम रिकवरी काफी चुनौतीपूर्ण होता है। अगर इस समय में महिला को पूरा आराम मिले और सही पोषक तत्वों का सेवन किया जाए। ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है, जो नई मां के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। चलिए जानते हैं उन तीन चीजों के बारे में जिन्हें हर नई मां को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

नई मां डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

अश्वगंधा पाउडर

इसे आयुर्वेद में शांत करने वाली जड़ी -बूटी के रूप में जाना जाता है। यह शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है,जिससे नई माएं डिलीवरी के बाद होने वाले शारीरिक और मानसिक तनाव को बेहतर तरीके से डील कर सकती हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lovneet Batra (@lovneetb)


यह आरामदायक नींद को बढ़ावा देता है,जो रिकवरी के लिए जरूरी है। यह हार्मोनल संतुलन में मदद करता है, जिससे शरीर तेजी से सामान्य स्थिति में आता है।

कैसे इस्तेमाल करें?

आप इसे गर्म दूध, स्मूदी या ओटमील में मिलाकर ले सकती हैं।

डिल सीड ऑयल

इसे हम सुआ के बीज के नाम से भी जानते हैं, यह मल्टीटास्कर की तरह काम करता है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद होने वाली ब्लोटिंग और गैस को कम करने में मदद करता है।

ashwgandha

स्तनपान कराने वाली मां में दूध के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

यह विडियो भी देखें

शिशुओं में पेट दर्द कोलिक रोग को रोकने में मदद कर सकता है, क्यों यह मां के दूध के माध्यम से बच्चे तक पहुंचता है।

यह भी पढ़ें-मेटाबॉलिज्म को दोगुना बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करते हैं ये आसान उपाय, आप भी आजमाएं

कैसे इस्तेमाल करें?

इसके तेल की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर डॉक्टर की सलाह पर इस्तेमाल करें।

जौ की चाय

यह कैफीन मुक्त चाय होती है और शरीर को गहराई से हाइड्रेट करती है, जो डिलीवरी के बाद जरूरी है।

यह पाचन को सहारा देती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकती है।

इसमें मौजूद खनिज ऊतकों की मरम्मत और रिकवरी में मदद करते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें?

जौ को पानी में उबालकर चाय की तरह पिएं।

यह भी पढ़ें-इन लोगों को सुबह उठते ही पीना चाहिए अंजीर का पानी

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।


Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।