herzindagi
image

कोदो बाजरा को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये फायदे

क्या आपको मालूम है कि कोदो बाजरा सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। इसमें फाइबर, प्रोटीन ,पोटेशियम, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। आइए जानते हैं इसके 5 जबरदस्त फायदे के बारे में विस्तार से
Editorial
Updated:- 2025-02-25, 22:58 IST

सेहतमंद रहने के लिए आजकल लोग बाजरे को डाइट का हिस्सा बनाने लगे हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं,लेकिन क्या आपने कभी कोदो बाजरा के बारे में सुना है या डाइट में शामिल किया है? अगर आप यह नाम पहली बार सुन रहे हैं, तो आपको बता दें कि कोदो मिलेट एक सुपरफूड है, जिसे कुटकी या कोदरा कहा जाता है। यह बाजरा ग्लूटेन फ्री होता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। चलिए जानते हैं, इसे डाइट में शामिल करने के क्या फायदे होते हैं।

कोदो बाजरा के फायदे

kodo bajra

इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है,जिस वजह से इसे खाने के बाद पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है। बार-बार खाने की क्रेविंग नहीं होती है। इस तरह आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जिस वजह से अगर शुगर के मरीज इसे डाइट में शामिल करें, तो ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटेशियम, मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़ें-सेहतमंद रहने के लिए अपनाएं ये बेस्ट फूड कॉम्बिनेशन

kodo millets

फाइबर की मौजूदगी की वजह से कोदो बाजरा पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छा साबित होता है।इससे पेट में बैक्टीरिया का अच्छा संतुलन बना रहता है। फाइबर खाना को आसानी से पचाता है

इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है,जो हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों के दर्द में आराम पहुंचाने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें-खाना खाने के बाद हो जाती है ब्लोटिंग, खाएं यह हेल्दी अचार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- FREEPIK

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।