Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:41 AM IST

क्या नॉन डायबिटिक लोगों का भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है?

अक्सर डायबिटीज के मरीज बढ़े हुए ब्लड शुगर को लेकर परेशान रहते हैं। वहीं एक सवाल है कि क्या नॉन डॉयबिटिक लोगों का भी ब्लड शुगर हाई हो सकता है। जानेंगे विस्तार से इस आर्टिकल में।
Updated:- 2025-02-12, 18:37 IST
image

डायबिटीज एक गंभीर रोग है, जिसका कोई इलाज नहीं है। इसे सही खान-पान और जीवन शैली में बदलाव लाकर ही कंट्रोल में किया जा सकता है। डायबिटीज होने पर व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। लेकिन, क्या ऐसा हो सकता है कि जो लोग नॉन डायबिटिक हैं, उनका भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।  इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। चलिए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सज्जाद से।

क्या नॉन डायबिटिक लोगों का भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है?

can blood sugar rise in non diabetes

इसका जवाब है हां। अगर आप नॉन डायबिटिक  हैं, फिर भी आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। दरअसल, ऐसा तब होता है जब आपने बहुत ज्यादा मीठा या कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन कर लिया है तो शरीर इंसुलिन से तुरंत प्रक्रिया नहीं कर पता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ सकता है।

अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा तनाव लेता है, तो इससे भी कॉर्टिसोल जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं  जिससे शरीर ग्लूकोज को ज्यादा मात्रा में रिलीज करता है। इससे भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। अक्सर, जो लोग बीमार होते हैं या जिनकी सर्जरी होने वाली रहती है, वह तनाव ले लेते हैं इससे शुगर का लेवल बढ़ जाता है। यही वजह है कि अक्सर आईसीयू या सर्जरी करने से पहले डॉक्टर ब्लड शुगर लेवल मॉनिटर करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें-30 की उम्र में इन 3 कारणों से सफेद हो सकते हैं आपके बाल, एक्सपर्ट से जानें 

can blood sugar rise without diabetes

अगर आप बहुत लंबे वक्त से सेडेंटरी लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं, तो इससे भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।  कुछ मेडिटेशन की वजह से भी इंसुलिन ठीक से प्रतिक्रिया नहीं कर पाता है। इसके अलावा अगर आप डिहाइड्रेटेड हैं, तो भी शरीर खून में ग्लूकोज की सांद्रता को नियंत्रित करने में असमर्थ हो जाता है।

यह भी पढ़ें-प्यूबिक हेयर कितने दिनों में साफ करना चाहिए? जानिए सही समय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।