चेहरे पर इन 3 आसान तरीकों से लगाएं शहद और आलू का रस, Skin को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

चेहरे पर यदि शहद और आलू का रस लगाया जाए तो त्वचा को कई फायदे होते हैं। ऐसे में इन फायदों के के बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Updated:- 2025-11-29, 10:00 IST
honey and lemon

शहद और आलू का रस दोनों ही त्वचा के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। बता दें कि शहद के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को मुलायम बनाते हैं, वहीं, आलू विटामिन सी से भरपूर होता है जो ब्लीचिंग और त्वचा को चमकदार बनाता है। ऐसे में दोनों को मिलाकर त्वचा पर लगाया जाए तो कई फायदे होते हैं, लेकिन इन्हें लगाने के तीन तरीके हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चेहरे पर किन तरीकों से शहद और आलू का रस लगाएं। पढ़ते हैं आगे...

चेहरे पर कैसे लगाएं शहद और आलू का रस?

सबसे पहले आप अपने पास आलू का रस और नींबू का रस रख लें। ये तीनों ही चेहरे और गर्दन की टैनिंग और कालेपन को दूर करने में उपयोगी हैं। अब आगे तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें और 15 से 20 मिनट के लिए प्रभावित स्थान पर लगाएं। उसके बाद साधारण पानी से धो लें। 

aalu ras honey

ऐसा करने से फायदा होगा। बता दें कि यह मिश्रण मुंहासे के निशान और चेहरे के काले धब्बों को कम करने में उपयोगी हैं।

रूखी और बेजान त्वचा के लिए भी आलू का रस बेहद उपयोगी है। हालांकि, आपके पास इन दोनों के अलावा कच्चा दूध या दही होना भी जरूरी है। ऐसे में सबसे पहले आप इन तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें और 15 से 20 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो पानी से धो लें। 

इसे भी पढ़ें - Gardening Tips: ठंड में तुलसी के सिकुड़ते पत्तों की समस्या से पाएं छुटकारा, आपके पौधे को फ्रेश और हरा रखेगा ये स्प्रे

बता दें कि शहद और दही दोनों त्वचा को गहराई से साफ करते हैं, जिससे रुखापन खत्म होता है।

आंखों के नीचे काले घेरे, सूजन के लिए आलू का रस और शहद की कुछ बंदे बेहद उपयोगी हैं। ऐसे में आप रुई को दो टुकड़ों में भिगोएं और उन्हें निचौड़कर 15 मिनट के लिए अपनी आंखों पर रखें। 

honey (2)

उसके बाद अपनी आंखों को साधारण पानी से धो लें। बता दें कि ये न केवल काले घेरे को दूर करता है बल्कि आंखों की सूजन थकान भी दूर करता है।

नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि शहद और आलू कई तरीकों से लगाया जा सकता है, लेकिन यदि आपको स्किन से जुड़ी कोई अन्य समस्या है तो इन तीनों का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर ही करें। वहीं, अगर इन मिश्रणों को लगाकर आपको कोई दिक्कत महसूस होती है तब भी इसका इस्तेमाल अपनी त्वचा के लिए डॉक्टर से परामर्श जरूर ले लें।

इसे भी पढ़ें - Honeymoon पर दूसरे देश में जाने से पहले रख लें ये 5 जरूरी डॉक्यूमेंट, वरना फंस सकती हैं कानून पचड़े में

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।