सर्दियों में जायफल खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

जायफल हमारे किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जो सर्दियों के मौसम में आपको बीमार होने से बचा सकता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-01-18, 13:00 IST
what is the benefits of eating nutmeg in winter

Nutmeg Benefits: हमारे किचन में मौजूद सभी मसाले न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत को भी पूरा-पूरा फायदा पहुंचाते हैं। इन्हीं में से एक है जायफल। यह हर उम्र के लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फास्फोरस, मैग्नीशियम औऱ आयरन जैसे कई अच्छे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है। सर्दियों के मौसम में इसे आप डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो आपको इससे काफी फायदा मिल सकता है। आइए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं इसके फायदे। इस बारे में जानकारी दे रही हैं डायटीशियन प्रियंका जायसवाल

जायफल के फायदे

nutmeg spices

  • सर्दियों में संक्रमण का खतरा काफी बना रहता है। ऐसे में आप जायफल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है दरअसल जायफल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मौसमी इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है।वहीं जायफल की तासीर गर्म होती है जिस वजह से यह सर्दियों के मौसम में आपके शरीर को गर्माहट दे सकता है। इससे खांसी जुकाम का खतरा कम होता है।
  • जायफल में सैबिनिन,टेरपिनोल जैसे एंटी इंफ्लेमेटरी कंपाउंड पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। सर्दियों में गठिया में होने वाले दर्द और सूजन से छुटकारा मिल सकता है।
  • सर्दियों के मौसम में जायफल आपकी ढाल बन सकता है। दरअसल यह एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले गुणों से भरा हुआ है। यह आपकी इम्यूनिटी मजबूत करता है और मौसमी बीमारियों से लड़ने के आपको सक्षम बनाता है। (इम्यूनिटी बूस्ट करने का सीक्रेट)
  • सर्दियों में बीपी की शिकायत काफी ज्यादा हो जाती है। इस समस्या में भी जायफल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जायफल में पोटेशियम, आयरन और मैंगनीज होते हैं जो बीपी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।इससे रक्त वाहिकाओं पर दबाव कम पड़ता है और यह दिल के रोगों का जोखिम भी कम करते है।

यह भी पढ़ें-चावल में मिलाकर खाएं यह 1 चीज, बढ़ने के बजाय कम होगा वजन

why nutmeg in winter

  • जायफल मस्तिष्क के लिए उत्तेजक के रूप में काम करता है। यह एकाग्रता में सुधार करता है। मस्तिष्क में रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है।तनाव कम करने में मदद करता है।
  • इसमें फास्फोरस और कैल्शियम की मौजूदगी होती है जिनका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।सर्दियों में जोड़ों में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है। (ऐसे बढ़ाएं बोन हेल्थ)

कैसे करें जायफल का सेवन

  • एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी जायफल का पाउडर डाल कर पी सकते हैं।
  • सूप में एक चुटकी कसा हुआ जायफल मिला सकते हैं।
  • केक,मफिन,या हल्वा में एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाएं।

यह भी पढ़ें-Curry Leaves Benefits: गुणों से भरपूर होता है करी पत्ता, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP