herzindagi
curd rice for acidity

चावल में मिलाकर खाएं यह 1 चीज, बढ़ने के बजाय कम होगा वजन

चावल को वैसे वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन अगर इसे कुछ चीजों के साथ मिलाकर बनाया जाए तो यह सेहत के लिए भी अच्छा होता है और इससे वजन भी कम होता है।
Editorial
Updated:- 2023-12-28, 15:05 IST

Weight Loss: सेहतमंद रहने की असली राज हमारे खान-पान और जीवनशैली में छिपा है। अगर आप सही डाइट नहीं लेती हैं, तो इसका असर न केवल आपके वजन बल्कि ओवरऑल हेल्थ पर होता है। गलत खान-पान से इम्यूनिटी कमजोर होती है, डाइजेशन खराब होता है और बीमारियां भी हमें आसानी से घेर लेती हैं। इसलिए, न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लेना सबसे जरूरी है। चावल को अक्सर वेट लॉस के लिए सही नहीं माना जाता है। लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप चावल में 1 खास चीज मिलाकर बनाएंगी, तो इससे वजन बढ़ने के बजाय कम होगा। सिर्फ इतना ही नहीं, इससे आपको और भी कई लाभ हो सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

 

वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें कर्ड राइस (दही-चावल)

rice with curd for weight loss

  • दही चावल वजन कम करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। दही में आयरन, मैग्नीशियम समेत कई विटामिन्स, प्रोटीन और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।
  • कर्ड राइस में नमक भी बहुत कम मात्रा में होता है, जो ब्लड के रेगुलेशन को मैनेज करता है और बीपी कंट्रोल कर सकता है। 
  • जिन लोगों का बीपी बढ़ा हुआ रहता है, उन्हें इसे जरूर खाना चाहिए।
  • यह प्रोबायोटिक का एक अच्छा सोर्स है और खाने को पचाने में मदद कर सकता है.
  • दही-चावल वेट लॉस के लिए भी बहुत अच्छा विकल्प है। एक्सपर्ट के मुताबिक, फैट बर्न करने के लिए दही बहुत अच्छा माना जाता है।
  • दही में बहुत अधिक कैल्शियम होता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स, मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं।
  • वैसे इसे गर्मियों में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है। लेकिन आप इसे सर्दियों में भी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं, यह शरीर के तापमान को मैनेज करने में मदद करता है।
  • दही से शरीर को प्रोटीन और चावल से कार्ब्स मिलता है। ये दोनों साथ में शरीर को एनर्जी देते हैं और इससे पेट भी भरा हुआ महसूस होता है।
  • तड़के में इस्तेमाल होने वाला करी पत्ता भी वजन कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- आंतों को सेहतमंद रखने के लिए डाइट में शामिल करें यह चावल

कैसे तैयार करें दही चावल?

curd rice can help you in losing weight

यह भी पढ़ें- Weight Loss: 30 की उम्र के बाद वजन घटाना नहीं होगा मुश्किल, फॉलो करें ये टिप्स

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

यह विडियो भी देखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।