सर्दियों में नहीं होंगे बीमार, रोज पिएं यह इम्यूनिटी बूस्टिंग ड्रिंक

 

बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करने के अलावा, सही रूटीन को भी फॉलो करना चाहिए।

 
how can i boost my immunity ()

सेहतमंद रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी कमजोर होने पर बीमारियां आपको जल्दी घेर लेती हैं और इन बीमारियों से ठीक होने में भी वक्त लगता है। ऐसे में सभी को अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने पर ध्यान देना चाहिए। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करने के अलावा, सही रूटीन को भी फॉलो करना चाहिए। खाने-पीने की कई ऐसी चीजें हैं, जिनमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स की वजह से उनसे इम्यूनिटी मजबूत होती है और सेहत भी दुरुस्त रहती है। यहां हम आपको एक ऐसी ही ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करने में आपकी मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

हेल्दी रहने के लिए पिएं इम्यूनिटी बूस्टिंग ड्रिंक ( How can I boost my immune system fast at home)

carrot drink for immunity and health

  • गाजर में मौजूद विटामिन सी और विटामिन ए, इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इनसे हीलिंग में भी मदद मिलती है।
  • गाजर फाइबर का अच्छा स्रोत है। इससे कब्ज दूर होती है और आंखों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।
  • सेब कई तरह की बीमारियों औप इंफेक्शन्स में हमारे शरीर को बचाता है। इससे शरीर को ताकत भी मिलती है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है, वजन कंट्रोल होता है और दिल भी सेहतमंद रहता है।
  • आंवले में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी इसे सेहत का खजाना बनाता है। यह न केवल इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, बल्कि इससे बालों और स्किन की हेल्थ भी अच्छी होती है।
  • संतरा डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी की वजह से यह इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी अच्छा माना जाता है।
  • हल्दी और अदरक दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और कई तरह की बीमारियों से शरीर की रक्षा करते हैं।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में रहना है सेहतमंद, पानी में मिलाकर पिएं यह पाउडर

कैसे बनाएं इम्यूनिटी बूस्टिंग ड्रिंक? ( What can I drink to boost my immunity)

सामग्री

immunity amla drink homemade

  • गाजर- 2
  • सेब- 1
  • अदरक की जड़- आधा इंच
  • हल्दी की जड़- आधा इंच
  • आंवला- 1
  • संतरा- 1

विधि

  • सभी चीजों को मिलाकर इनका जूस बना लें।
  • इसे दिन में एक बार पिएं।
  • आप इसमें काला नमक और काली मिर्च मिला सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बार-बार हो जाती हैं बीमार? इन 2 तरीकों से बूस्ट करें इम्यूनिटी

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP