करी पत्ते का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय घर में किया जाता है। इसका तड़का न केवल खाने में स्वाद, रंगत और खुशबू देता है, बल्कि यह औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। करी पत्ता पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे खाली पेट चबाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। करी पत्ते को अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर खाने से आप अलग-अलग बीमारियों और सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकती हैं। गुणों से भरपूर करी पत्ते को खाने का सही तरीका क्या है, इस बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
करी पत्ते के फायदे ( What is the best way to eat Curry Leaves)
- करी पत्ता गुणों से भरपूर होता है। खासतौर पर आपकी स्किन, बालों और गट के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है।
- करी पत्ते से बालों का गिरना कम होता है, सफेद बाल कम होते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
- माइग्रेन को दूर करने, ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने और हार्मोन्स को बैलेंस करने में भी यह सहायक है।
- करी पत्ता वजन भी कम करता है। खाली पेट इसका पानी पीने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
- करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह कई बीमारियों से शरीर को बचाता है और इंफ्लेमेशन को कम करता है।
- करी पत्ते में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर पाए जाते हैं। यह गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है।
- करी पत्ता कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है।
करी पत्ते को खाने का सही तरीका (How many Curry Leaves to eat per day)
- वजन कम करने के लिए या करी पत्ते से अन्य लाभ पाने के लिए, आप इसे खाली पेट चबा सकती हैं।
- 5-7 करी पत्तों को 1 कप पानी में उबालकर इसे गुनगुना पिएं। इससे बेली फैट आसानी से कम होगा।
- अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है, तो करी पत्ते को 5 मिनट चबाकर फिर कुल्ला करें। आपकी परेशानी दूर होगी।
- डायरिया होने पर लगभग 25-30 करी पत्तों का पेस्ट बनाएं और इसे छाछ में मिलाकर लें।
- जी मिचलाने पर 6 ताजे करी पत्तों को धोकर अच्छे से सुखा लें। अब इसे आधे चम्मच घी में भूनकर खाएं।
- जिन लोगों को डायबिटीज है, वे करी पत्ते की चटनी को खाने के साथ खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में रोज खाएं ये 2 लड्डू, दूर होगी कमजोरी और शरीर रहेगा सेहतमंद
यह भी पढ़ें-आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों