बचपन में छोटे बच्चे जो खाते हैं, उन्हीं से उनका शरीर बनता है। बड़े होकर वहीं सारे पोषक तत्व उनको मजबूत करते हैं। जाहिर सी बात है कि बच्चे बचपन से ही अनहेल्दी खाएंगे, तो उनकी सेहत खराब होगी।हमारे आसपास कई ऐसे लोग हैं, जो बच्चों को सुबह का पहला भोजन जल्दीबाजी या जानकारी की कमी में कुछ ऐसी चीज खिला देते हैं जो पोषण तो नहीं देते बल्कि धीरे-धीरे उनकी सेहत को खोखला कर देते हैं। हम आज आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो बच्चों को सुबह के वक्त नहीं देना चाहिए।
सुबह के वक्त बच्चों को न खिलाएं ये चीजें
अक्सर लोगों को लगता है कि ब्रेड बटर, चॉकलेट स्प्रेड्स बहुत ही ज्यादा हेल्दी होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह देखने में सिर्फ हेल्दी और टेस्टी लगते हैं। पोषक तत्वों की बात करें, तो इनमें भरपूर मात्रा में शुगर और ट्रांस फैट होता है। सुबह अगर बच्चों को इनका सेवन कराया जाए तो ब्लड शुगर पर असर पड़ता है। बच्चों की एनर्जी डाउन हो जाती है।
दूसरे नंबर पर है पैकेट वाला फ्रूट जूस। अगर आप इसे हेल्दी समझ कर अपने बच्चों को नाश्ते में दे रही हैं, तो आपको बता दें कि इसमें नेचुरल फ्रूट कम और ऐडेड शुगर प्रिजर्वेटिव्स ज्यादा होते हैं, यह न सिर्फ पेट को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि इम्यूनिटी को भी कमजोर करते हैं। इससे वजन भी बढ़ सकता है और पाचन भी खराब हो सकता है।
हम भारतीय घरों में चाय सबसे पहले सुबह के वक्त में पिया जाता है। जब घर के बड़े चाय पीते हैं, तो बच्चों को भी वही दिया जाता है। साथ में चाय के बिस्किट भी दिया जाता है। बता दे की चाय में मौजूद कैफीन उनकी नींद भूख और कैल्सियम अवशोषण को प्रभावित करते हैं।
यह भी पढ़ें-क्या कटहल खाने से हो सकता है नशा? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इसके अलावा डीप फ्राइड पूड़िया, ब्रेड पकौड़े वगैराह भी देने से पाचन तंत्र पर जोर पड़ता है। इनमें ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है। यह बच्चों को दिन भर सुस्त बना सकती हैं। ऐसे में वजन बढ़ाना और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती है
यह भी पढ़ें-काली किशमिश का पानी पीने से ये 3 दिक्कत हो सकती हैं दूर
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik,shutterstocks
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों