herzindagi
image

काली किशमिश का पानी पीने से ये 3 दिक्कत हो सकती हैं दूर

काली किशमिश को रात भर पानी में भिगो, ते और अलगी सुबह पानी पीकर किशमिश चबा लें। आपकी सेहत में 3 बड़े बदलाव आ सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-23, 16:47 IST

किशमिश एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट है। इसका सेवन करने से कई  सेहत को काफी फायदा होता है। यह कई किस्म की होती है। काली, पीली, हरी, लाल। लेकिन आज हम काली किशमिश के बारे में बात कर रहे हैं। क्या आपको मालूम है कि काली किशमिश को रात भर भिगोकर सुबह इसका पानी पीने से सेहत को कितना फायदा होता है। हम इस आर्टिकल में इसके तीन जबरदस्त फायदे बता रहे हैं। इस बारे में जानकारी दे रही हैं, हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर

किशमिश का पानी पीने से क्या होता है?

त्वचा की चमक खो गई है, तो सिर्फ स्किन केयर से काम नहीं चलेगा, आपको सही पोषक तत्वों की भी जरूरत है। ऐसे में आप किशमिश वाला पानी पी सकती हैं। काली किशमिश एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। काली किशमिश रक्त को शुद्ध करने में भी सहायक है। यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करके त्वचा को अंदर से स्वस्थ और चमकदार बनाता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

खराब लाइफस्टाइल के चलते कब्ज की समस्या आम हो गई है। ऐसे में काली किशमिश का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो मल को नरम बनाता है और आंतों की गतिविधि को बढ़ाता है, जिससे मल त्याग आसान हो जाता है।

अगर आप सुबह के वक्त थकान और एनर्जी की कमी महसूस करती हैं, तो आपको काली किशमिश का पानी पीना चाहिए। इससे नेचुरल शुगर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-हफ्ते में 3 बार गुड़हल के फूल की चाय पीने से क्या होता है?

कैसे करें सेवन?

mn (7)

रात को एक गिलास पानी में चार से 5 किशमिश को भिगो दें।
अगली सुबह, उस पानी को पी लें और किशमिश को चबाकर खा लें।

यह भी पढ़ें-सावन में भूलकर भी न खाएं बैंगन, सेहत को हो सकता है नुकसान

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।