इन फूड्स से शरीर में बढ़ाइए प्लेटलेट्स और आप भी रहिए सेहतमंद

शरीर में मौजूद ऐसे कई अंग है, जो हेल्दी रहने के लिए आपसे हेल्दी आहार मंगाते रहते हैं। अगर आप समय-समय पर शरीर के सभी अंगों को सही पोषक तत्व नहीं देते हैं, तो शरीर के अंग कभी भी आपको बीमार कर सकते हैं। इन्हीं से एक अहम् है खून में मौजूद प्लेटलेट्स। खून में प्लेटलेट्स का सही मात्रा में रहने का अर्थ है कि आप हेल्दी है। कई बार शरीर में प्लेटलेट्स कम होने की वजह से बीमारी का भी सामना करना पड़ जाता है। इसलिए ज़रूरी हो जाता है कि नियमित समय पर कुछ ऐसे फूड्स और फ्रूट्स का सेवन करते रहे, जिससे प्लेटलेट्स की कमी नहीं हो।
करें पपीता का सेवन

शायद आपने ध्यान दिया हो। अगर नहीं दिया हो तो आपको बता दें कि बुखार और डेंगू होने का एक अर्थ ये भी होता है कि शरीर में प्लेटलेट्स की कमी। कई लोगों का मानना है कि अगर शरीर में प्लेटलेट्स की कमी न हो तो बुखार नहीं लगता। खैर, खून में प्लेटलेट्स की कमी को दूर करने के लिए आप पपीते का सेवन कर सकते हैं। कई लोग गिरते प्लेटलेट्स की समस्या को दूर करने के लिए पपीते के पत्ते को भी पीसकर सेवन करते हैं। इसमें मौजूद एल्कलॉइड, टैनिन, एंट्राक्विनोन जैसे तत्व प्लेटलेट्स की कमी को दूर करते हैं।
इसे भी पढ़ें:कद्दू को देखकर मुंह बनाती हैं तो इसके 6 अद्भुत फायदे जानें
अनार का सेवन करें

अनार को एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई गुणों से भरपूर फल माना जाता है। यह एक ऐसा फल है जिसे कई डॉक्टर भी बीमारी में सेवन करने के लिए बोलते हैं। कहा जाता है कि खून में गिरते प्लेटलेट्स की कमी को दूर करने के लिए अनार एक बेस्ट फल है। आप अनार का जूस निकालकर या फिर ऐसे ही सेवन कर सकते हैं। ये भी कहा जाता है कि अनार खून में थक्के नहीं बनने देता है।
व्हीट ग्रास

कहा जाता है कि व्हीट ग्रास में क्लोरोफिल, जिंक व विटामिन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो खून में प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। वैसे कई लोग व्हीट ग्रास को एक मामूली ग्रास समझकर इस्तेमाल नहीं करते हैं लेकिन, इसके नियमित सेवन से खून में प्लेटलेट्स की कमी को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप इसका जूस निकालकर भी सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है क्रैनबेरी, डाइट में जरूर करें शामिल
विटामिन बी-12 फूड्स

विटामिन बी-12 युक्त फूड्स के सेवन से भी खून में प्लेटलेट्स की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप नियमित समय और सही मात्रा अनुसार दही, अंडा, मीट, क्रैब आदि का सेवन कर सकते हैं। इस विटामिन के साथ आप विटामिन-सी फूड्स का भी सेवन कर सकते हैं प्लेटलेट्स बढाने के लिए। दूध, दाल आदि का भी सही मात्रा में सेवन कर सकते हैं। इस संबंध में आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@themomchildcare.com,images-amazon.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।