Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:35 AM IST

सेहत को रखना है बेहतर तो डाइट में ज़रूर शामिल करें फावा बीन्स को

इस लेख को पढ़ने के बाद यक़ीनन आप भी अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहेंगी फावा बीन्स को।
Updated:- 2021-01-27, 15:56 IST
fava beans benefits

सर्दियों के मौसम में बाज़ार में हरी सब्जियां आसानी से मिल जाती है, जिसके सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इन्हीं हरी सब्जी में एक है फावा बीन्स, जिसे आम बोलचाल की भाषा में बाकला भी बोला जाता है। फावा बीन्स को कई लोग सब्जी में इस्तेमाल करते हैं, तो कई लोग इसे सलाद बनाने में इस्तेमाल करते हैं लेकिन, किसी भी चीज में इसका इस्तेमाल करें शरीर के लिए हमेशा यह फायदेमंद ही होती है ये सब्जी। कहा जाता है कि इसमें पोटैशियम, विटामिन बी6, मैग्नीशियम आदि कई विटामिन की अच्छी मात्रा होती है। तो चलिए इस लेख में जानते हैं कि डाइट में फावा बीन्स को शामिल करने से शरीर के किन परेशानियों को दूर किया जा सकता हैं।

वजन कम करने के लिए

fava beans benefits for health weaight loss inside

फावा बीन्स यानि बाकला को वजन कम करने के लिए बेस्ट आहार माना जाता है। अगर इसका नियमित और पर सेवन किया जाये तो, मोटापा भी कम किया जा सकता है। कहा जाता है कि फावा में फाइबर और मोनो अनसैचुरेटेड शामिल हैं, जो वजन को बढ़ने नहीं देते हैं और मोटापा भी कम करते हैं। कई लोग इसका जूस बनाकर भी सेवन करते हैं। इसके सेवन से पेट भी भरा-भरा रहता है।

इसे भी पढ़ें:मछली खाना हेल्थ के लिए क्यों है ज़रूरी, आप भी जानें

पाचन क्रिया के लिए बेस्ट

fava beans benefits for health inside

कहा जाता है कि फावा बीन्स में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया के साथ-साथ स्किन को भी ठीक रखने का काम करता है। कहा जाता है कि सप्ताह में एक से दो बार सब्जी या अन्य किसी रूप में इसके सेवन से पेट भी साफ रहता है, जैसे-कब्ज की समस्या को दूर कर सकती हैं। इसके लिए आप इसके जूस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

ब्लड प्रेशर के लिए बेस्ट

fava beans benefits for health proteen inside

लेख के शुरुआत में ही लिख था कि फावा बीन्स पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के काफी हेल्प करते हैं। अगर आप ब्लड प्रेशर से परेशान रहती हैं, तो इसक सेवन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। फावा बीन्स में फैट की भी बहुत कम मात्रा होते हैं, जो वजन को नियंत्रित करने के काफी हेल्प कर सकते हैं। इसके लिए आपको नियमित तौर का सेवन करना होगा।

इसे भी पढ़ें:बनी रहेगी अच्छी सेहत, बिना छिलका उतारे इन सब्जियों का करें सेवन


प्रोटीन का बेस्ट स्त्रोत

fava beans benefits for health inside

कई लोगों का मानना है कि बकाला प्रोटीन का एक बेस्ट स्त्रोत है। इसके सेवन से एनर्जी लेवल भी ठीक रहता है। कई लोग तो कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए भी फावा का इस्तेमाल करते हैं। मधुमेह को दूर रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर आप नियमित समय और सही मात्रा में फावा बीन्स का सेवन करती हैं, तो इन सब के अलावा और कई परेशानियों को भी आसानी से दूर कर सकती हैं।

नोट: यह लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए हैं। इसके लिए आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@www.masalaherb.com,specialtyproduce.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।