क्या आंवला खाने से मेंटल हेल्थ बेहतर होती है?

व्यस्त जीवन में सबसे ज्यादा मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। किसी न किसी चीज को लेकर टेंशन और स्ट्रेस आए दिन होता रहता है। बावजूद इसके हम मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल अक्सर नजरअंदाज करते हैं। चिंता और तनाव के कारण हमें कई तरह की शारीरिक समस्या होती है। अगर आप भी मेंटल हेल्थ को लेकर परेशान चलते हैं तो आपको बता दें कि इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है आप आंवला जैसे नेचुरल फूड को अपनी डाइट में शामिल करके मानसिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे एक्सपर्ट लवनीत बत्रा जी से।
क्या आंवला खाने से मेंटल हेल्थ बेहतर होती है?

एक्सपर्ट बताती हैं कि आंवला मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। आंवला में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा आंवला का सेवन मानसिक क्षमता, एकाग्रता और याद करने की शक्ति को बढ़ाता है। यह निर्णय लेने में भी आपकी मदद करता है। इससे मानसिक थकावट को दूर किया जा सकता है, जिससे हमारी मानसिक स्थिति संतुलित रहती है।
वहीं जैसे जैसे हमारी उम्र होती है तो हमारे मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में बदलाव आते हैं। आंवला इस प्रोसेस को स्लो कर सकता है। इसके पोषक तत्व मस्तिष्क की कोशिकाओं को उम्र के प्रभावों से बचाते हैं, जिससे हम उम्र के साथ भी मानसिक रूप से मजबूत रहते हैं। यह मेजर डिप्रेशन और एंग्जायटी को कंट्रोल करने में भी कारगर है।
यह भी पढ़ें-डाइट में Red-Yellow शिमला मिर्च शामिल करने से क्या होता है?
कैसे करें आंवला का सेवन?

- आंवला का जूस पी सकते हैं।
- इस सूप में शामिल कर सकते हैं।
- कच्चा आंवला भी खाया जा सकता है।
- इसकी चटनी भी खाई जाती है।
- अचार भी खा सकते हैं।
- इसका पाउडर बनाकर स्मूदी में डालकर पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें-बाल पतले और बेजान हो गए हैं तो डाइट में शामिल करें ओमेगा 3 फैटी एसिड
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।