कितना भी रगड़ लो, चाय छन्नी में फंसी चाय पत्ती नहीं होती है साफ, ये 3 ट्रिक हर दिन के काम को बना देगी आसान

How Do You Clean a Tea Strainer: फंसी चाय पत्ती को आप चाहें कितना भी स्क्रब करें या स्पंज से रगड़ लें, इसकी जाली में फंसी गंदगी साफ नहीं हो पाती है। अगर छन्नी स्टील की है, फिर तो यह आपके काम को और भी ज्यादा मुश्किल बना देती है। कई लोग घर में एकदम बारीक जाली वाली छन्नी यूज करते हैं। दूध छानने से लेकर घी छानने तक, किचन में खाने-पीने की ऐसी कई चीजें हैं जिसे छानने के लिए लोग छन्नी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इसमें फंसे छोटे-छोटे कण को साफ करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी चाय छन्नी साफ करने में ज्यादा समय लगता है, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चाय छन्नी को साफ करने का एकदम आसान तरीका बताने वाले हैं। इससे केवल छन्नी की जाली ही साफ नहीं होगी, बल्कि आपकी स्टील की छन्नी एकदम नए जैसी भी चमकने लगेगी।
चाय छन्नी को आसानी से कैसे साफ करें? (Tips To Clean Tea Strainer)
चाय छन्नी में फंसी गंदगी को साफ करने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके लिए आपको केवल एक सिंपल ट्रिक फॉलो करना होगा।
- इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में 1 ग्लास पानी डालकर उबलने दें।
- जब पानी उबलने लगे, तो इसमें 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
- इसके बाद आप गैस बंद कर लें और चाय छन्नी को इसमें डाल दें।
- अब आपको पानी में चाय छन्नी डालकर कुछ देर के लिए छोड़ देना है।
- इससे छन्नी की जाली में फंसी गंदगी पानी में आ जाएगी।
- इस प्रोसेस को फॉलो करने से केवल चाय छन्नी की जाली ही साफ नहीं होगी, बल्कि छन्नी भी चमक जाएगी।
- जंग का निशान साफ कैसे साफ करें, सोच रही हैं, तो इस तरह दोनों काम हो जाएंगे।
चाय छन्नी में फंसी गंदगी कैसे साफ करें? (Channi Saaf karne ka sabse aasan tarika)
- अगर चाय छन्नी की जाली बहुत छोटी है, तो आपको इसकी रोजाना सफाई की जरूरत होती है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको ध्यान रखना चाहिए कि छन्नी को यूज करने के बाद तुरंत इसे पानी में डाल दें।
- इससे छन्नी को साफ करना आसान होता है।
- अगर आप छन्नी में चाय पत्ती रखकर छोड़ देती हैं, तो इसमें चाय पत्ती फंस जाती है।
- यह स्टील के बर्तनों को साफ करने का आसान तरीका है।
इसे भी पढे़ं- 5 मिनट के इस ट्रिक से किचन का मैला कपड़ा हो जाएगा साफ, रोज-रोज नहीं पड़ेगी रगड़ने की जरूरत
चाय छन्नी को साफ करने का सबसे आसान तरीका
- इसके लिए जब आप चाय छन्नी को यूज करती हैं, तो इसे धोते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- अगर आपको लग रहा है कि चाय छन्नी की जाली में चाय पत्ती फंसी हुई है, तो इसपर स्क्रब न करें। इससे वह जाली में और भी ज्यादा फंस जाता है।
- अगर आप इसे धोने जा रही हैं और चायपत्ती फंसी हुई लग रही है, तो इसे किसी बर्तन में पानी लेकर तेज-तेज हिलाएं।
- ऐसा करने से जो भी छन्नी में फंसा होगा, वह अलग हो जाएगा।
- इस तरह चाय छन्नी को साफ करना आसान होता है।
इसे भी पढ़ें- डिब्बों को धोने के बाद भी नहीं जा रही है मसाले की बदबू? इन 5 तरीकों से दूर होगी समस्या
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik, shutterstock
- चाय की छन्नी के छेद बंद हो जाएं तो क्या करें?
- इसे आप कुछ समय के लिए गर्म पानी में छोड़ दें, इससे गंदगी पानी में आ जाती है।
- चाय की छन्नी को कैसे साफ करें
- चाय की छन्नी में देर तक पत्ती डालकर न छोड़ें, इसे तुरंत साफ करके धोने के लिए पानी में डाल दें। इससे पत्ती फंसेगी नहीं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।