जरा सुनो! क्या पीरियड का दर्द कर रहा है तुम्हें परेशान? तो नानी मां के इस देसी चाय को पीकर अपनी मुश्किल को बनाओ आसान

पीरियड के दिनों में होने वाला तेज दर्द अक्सर महिलाओं की परेशानी का वजह बनता है। कुछ महिलाओं को तो इन दिनों में बिना पेनकिलर लिए चैन ही नहीं आता है और उनके लिए रूटीन के कामों को करना भी मुश्किल हो जाता है। पीरियड क्रैम्प्स के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ गंभीर समस्याओं के कारण भी ऐसा हो सकता है। ऐसे में अगर आपको हर महीने इन दिनों में तेज दर्द हो रहा है, तो इस पर ध्यान दें। पीरियड के दर्द को कम करने में कई घरेलू नुस्खे मदद कर सकते हैं। अदरक और लौंग की चाय भी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इस चाय को पीने से दर्द और ऐंठन कम होगी और फ्लो भी मैनेज करने में मदद मिलेगी। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए पिएं अदरक और लौंग की चाय
- अदरक और लौंग दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह यूट्रस की मसल्स के कॉन्ट्रैक्शन को आराम देती है। ऐसे में यह चाय सूजन, दर्द और ऐंठन को कम कर सकती है।
- अदरक और लौंग दोनों की तासीर गर्म होती है। इसे पीने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और मांसपेशियों की ऐंठन और जकड़न कम होती है। इससे ब्लड फ्लो आसानी से बाहर आता है और दर्द कम होता है।

- लौंग में यूजेनॉल होता है। यह नेचुलर पेनकिलर की तरह काम करती है। यह दर्द बढ़ाने वाले एंजाइम्स को कम करता है। एक्सपर्ट का कहना है कि यह चाय डाइजेशन को भी सुधारती है और पीरियड के दिनों में होने वाली पाचन संबंधी परेशानियों की दूर करती है।
- लौंग का एनाल्जेसिक प्रभाव भी दर्द में आराम देता है। इसे पीने से गैस, अपच और एसिडिटी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी
पीरियड क्रैम्प्स को कम करने के लिए कैसे बनाएं यह देसी चाय?

- आपको आधा इंच अदरक का टुकड़ा लेना है।
- 2 लौंग लें।
- इन दोनों चीजों को पानी में डालकर उबालें।
- इसमें थोड़ा सा गुड़ डालें।
- आपकी हेल्दी चाय तैयार है।
- इसे दिन में 1-2 बार पीने से दर्द और ऐंठन कम होगी।
पीरियड साइकिल का हेल्दी होना किसी भी महिला के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपको हर महीने पीरियड के दिनों में बहुत तेज दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।