पीरियड्स महिलाओं को हर महीने होने वाली एक आम सी समस्या है। लेकिन हर महिला के लिए मासिक घर्म एक जैसा नहीं होता है। पीरियड्स में होती है हेवी ब्लीडिंग, पेट में दर्द, कमर में अकड़न और मूड स्विंग्स। कुछ महिलाओं को तो इस कदर दर्द सताता है कि बिस्तर से उठना तक मुश्किल हो जाता है।ऐसे में दादी नानी के जमाने से महिलाएं एक से बढ़कर एक नुस्खे आजमाती हैं, ताकि दर्द में आराम मिल जाए।
क्या आपने सुना है कि पीरियड्स में दर्द से राहत पाने के लिए अंडा भी खाया जाता है। आपको सुनकर जरूर अजीब लगे यह बात, लेकिन कुछ ऐसी महिलाएं हैं, जो पीरियड्स शुरु होते ही उबला हुआ अंडा खाती हैं। दिमाग में ख्याल आता है कि पीरियड्स और अंडे का एक दूसरे से क्या कनेक्शन हो सकता है? तो चलिए आज इस दिलचस्प सवाल का जवाब जान लेते हैं, डाइट एक्सपर्ट से
Rakshita Mehra, Clinical Nutritionist, Cloudnine Group of Hospitals, Noida इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
क्या मासिक धर्म में अंडा खाने से दर्द में आराम मिलता है?
एक्सपर्ट बताती हैं कि अंडा एक संपूर्ण प्रोटीन का स्रोत होता है। इसमें सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड्स होते हैं। इसके अलावा इसमें आयरन, जिंक, विटामिन बी12,विटामिन डी, सेलेनियम और हेल्दी फैट्स भी मौजूद होते हैं।
- प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत और ऊर्जा बनाए रखने में मददगार है।
- विटामिन डी और कैल्शियम से हड्डियों को मजबूती मिलती है और दर्द कम होता है।
- आयरन से खून की कमी दूर होती हा, जो पीरियड्स के दौरान थकान से बचाता है।
- सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन को कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
- अंडा कोलीन का प्रमुख स्रोत है, जो मस्तिष्क के विकास, याददाशत और लिवर फंक्शन के लिए जरूरी है।
एक्सपर्ट बताती हैं, कि पीरियड्स के दौरान अंडा खाना न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि यह लाभदायक भी है। खासतौर पर जब बात दर्द की हो, तो अंडा पोषक तत्वों का खजाना है, जो मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
अंडे में मौजूद कोलीन, मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाती है, इससे मूड में सुधार होता है और स्ट्रेस कम हो सकता है।अंडा एक ऊर्जा बढ़ाने वाला फूड है। इसमें पाया जाने पाला आयरन खून की कमी को पूरा करता है, इससे उर्जा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है किन 5 चीजों को डाइट में शामिल करने से फैटी लिवर ठीक हो सकता है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों