हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, खाएं यह लड्डू

कम उम्र में भी हड्डियां कमजोर हो रही हैं। युवा नौजवान भी उठते-बैठते हड्डियों से कट-कट की आवाज का सामना करते हैं। ये संकेत बताते हैं कि आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं और उन्हें ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत है।आजकल खराब खान पान के चलते कम उम्र में भी कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी हो जाती है। ऐसे में आप यह खास लड्डू का सेवन करके फायदा पा सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट शीनम मल्होत्रा ने जानकारी साझा की है।
सामग्री

- मखाना - 1 कप
- रागी- 1 कप
- खजूर- 2 से 4
- तिल आधा कप
विधि
- सबसे पहले मखानों को धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट कर लें।
- अब उसी पैन में रागी को हल्का भून लें।
- तिल को भी हल्का भून लें जब तक वह सुगंधित न हो जाए।
- अब ग्राइंडर में मखाना, रागी और खजूर को डालकर दरदरा पीस लें।
- दरदरी सामग्री को एक बोल में निकाल लें।
- अब इसमें तिल डाल दें।
- लड्डू बांधने के लिए एक टेबल स्पून घी डालें।
- मिश्रण को मिलाएं और हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
- लड्डुओं को 10 से 15 मिनट सेट होने दें।
- एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें।
यह भी पढ़ें-नारियल पानी में मिलाकर पिएं यह खास पाउडर, थायराइड को मैनेज करने में मिलेगी मदद
फायदे
View this post on Instagram
- रागी , मखाना और तिल में कैल्शियम होता है ,जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मददगार होता है।
- तिल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं,जो जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
- यह लड्डू, हड्डियों में होने वाली सूजन को कम करता है।
- ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
- इसमें मौजूद मिनरल्स हड्डियों को लचीला और मजबूत बनाते हैं।
यह भी पढ़ें-दिनभर महसूस होती है थकान? डाइट में शामिल करें ये चीजें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।