क्या आपको पता है किन 5 चीजों को डाइट में शामिल करने से फैटी लिवर ठीक हो सकता है?

अगर आपकी रिपोर्ट में फैटी लिवर आ गया है, लेकिन आप इसे नजरअंदाज कर रहे हैं, तो यह सही नहीं है। फैटी लिवर बेशक आजकल काफी आम हो गया है। लेकिन, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप इस पर ध्यान न दें। फैटी लिवर के लक्षणों को अगर आप लंबे समय तक इग्नोर करती हैं या रिपोर्ट में फैटी लिवर आने के बाद भी इसे लेकर डाइट और लाइफस्टाइल में कोई बदलाव नहीं करती हैं, तो यह धीरे-धीरे बढ़ने लगता है और लिवर सिरोसिस का रूप ले सकता है। सबसे पहले तो आप यह समझ लीजिए कि फैटी लिवर को न अवॉइड करना ठीक है और न ही इससे घबराने की आपको जरूरत है। बस इतना ही है कि अगर आपको फैटी लिवर है, तो तुरंत डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें ताकि इसके लक्षणों को रिवर्स किया जा सके। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इससे फैटी लिवर कम हो सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
फैटी लिवर होने पर डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें
View this post on Instagram
- लिवर, शरीर को डिटॉक्स करता है। अगर आपकी ईटिंग हैबिट्स सही नहीं हैं, लाइफस्टाइल अनहेल्दी है, तो लिवर फैटी होने लगता है।
- आंवला में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं।यह विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसे डाइट में शामिल करने से लिवर डिटॉक्स होता है और फैट कम होता है।
- आंवला, लिवर में जमा गंदगी को बाहर निकालता है। इससे लिवर में फैट का जमाव भी कम होता है। आंवले में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह लिवर की सूजन को कम करता है।
- लिवर में एलिसिन और सेलेनियम जैसे कंपाउंड होते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण, यह लिवर की सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।
- रोजाना एक कली लहसुन खाने से लिवर एंजाइम्स को सपोर्ट मिलता है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
यह भी पढ़ें- फैटी लिवर को कम करने के लिए 2 हफ्ते तक रोज पिएं यह जूस

- चुकंदर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करता है और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
- चुकंदर में बीटाइन होता है। यह लिवर के कामकामज को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह एक पॉवरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट है।
- यह लिवर की कोशिकाओं में जमा टॉक्सिन और फैट को कम करने में मदद करता है और इससे लिवर हेल्थ में सुधार होता है।
- हल्दी में कर्क्युमिन होता है। यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो लिवर फंक्शन को सुधारने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करता है।
- फ्लैक्स सीड्स, ओमेगा-3 से भरपूर होता है। इससे लिवर फैट कम होता है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए अपनाएं ये 4 हेल्दी आदतें, वजन होगा कम और डाइजेशन भी रहेगा दुरुस्त
फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने के लिए इन चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।