स्ट्रेस होगा कम और दिमाग रहेगा शांत, मेंटल हेल्थ दुरुस्त करने के लिए रूटीन में शामिल करें ये 2 योगासन

अगर आप तनाव में हैं और दिमाग उलझा हुआ है, तो योगासन भी मन को शांत करने में आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो स्ट्रेस को कम करके मेंटल हेल्थ को दुरुस्त कर सकते हैं।
image

आजकल काफी लोग स्ट्रेस और एंग्जायटी से परेशान हैं। जिंदगी की भागदौड़ में शायद ही कोई ऐसा होगा, जो तनाव से घिरा हुआ न हो। पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक, न जाने कितनी बातों का तनाव हमें जिंदगी में परेशान करता है। लंबे समय तक तनाव में रहने का असर, हमारी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर होता है। इसके कारण, हाई बीपी और दिल की बीमारी भी हो सकती है। क्रॉनिक स्ट्रेस, डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ के खराब होने का कारण बन सकता है। ऐसा कहना सही नहीं होगा कि आप तनाव से बिल्कुल दूर रहें क्योंकि यह संभव नहीं हो पाता है। लेकिन, यह जरूर है कि अगर आप लंबे समय तक तनाव में रहेंगे, तो इससे आपकी सेहत खराब होगी। ऐसे में तनाव को कम करने, मन को शांत करने और एंग्जायटी को दूर भगाने में कई योगासन मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको 2 ऐसे ही योगासनों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

स्ट्रेस कम करने के लिए करेंसेतुबंधासन (ब्रिज पोज)

bridge pose for stress

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधा लेट जाएं।
  • अब हाथों को बगल में रखें।
  • अब आपको अपने घुटनों को मोड़ना है।
  • तलवों को फर्श पर एकदम सीधा रखें।
  • ऐसा करते हुए आपको घुटनों को हिप्स की चौड़ाई से थोड़ा दूर रखना है।
  • अब हाथों और पैरों से फर्श पर दबाव डालें।
  • आपको फर्श को प्रेस करते हुए हिप्स और छाती को ऊपर उठाना है।
  • जितना हो सके उतना बॉडी को ऊपर उठाने की कोशिश करें।
  • इस समय पर आपके कंधे और सिर फर्श को छूने चाहिए।
  • अब इसे कुछ सेकेंड तक होल्ड करें।
  • शुरू में शरीर में अधिक दबाव न डालें।
  • इसके बाद ओरिजनल पोजिशन में लौट आएं।
  • ऊपर जाते समय सांस लें और नीचे आते समय सांस छोड़ें।
  • इस आसन को करने से दिमाग शांत होता है।
  • यह आसन मन और शरीर को आराम देता है और तनाव कम करने में मदद करता है।
  • इससे पेट, हिप्स और कमर की चर्बी भी कम होती है।

यह भी पढ़ें- ये संकेत बताते हैं कि बहुत ज्यादा तनाव में हैं आप

तनाव दूर करने में मदद करेगा शवासन (कॉर्प्स पोज)

shavasana for stress

  • इस आसन को करना सबसे आसान है।
  • इसे करने के लिए आप पीठ के बल योगा मैट पर सीधा लेट जाएं।
  • अब दोनों पैरों को एक-दूसरे से अलग रखें।
  • आपको बॉडी को एकदम रिलैक्स रखना है।
  • आपको हाथ शरीर से थोड़ा सा दूर होना चाहिए।
  • ऐसा करते हुए दिमाग में किसी विचार को न आने दें और शरीर को भी एकदम रिलैक्स रखे
  • अब धीरे-धीरे आपको बॉडी के एक-एक हिस्से की तरफ ध्यान देना है।
  • पैरों के अंगूठे से शुरुआत करते हुए शरीर के हर हिस्से की तरफ ध्यान दें।
  • आपको सांसों को धीमा रखना है।
  • आपको धीरे-धीरे ध्यान में जाना है लेकिन याद रखें आपको सोना नहीं है।
  • कुछ देर ऐसा करने से आपका शरीर और दिमाग रिलैक्स हो जाएगा।
  • इसे करने के बाद आपका मन शांत हो जाएगा और दिमाग में नेगेटिव विचार आना भी कम होंगे।

तनाव को दूर करने में ये 2 योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। साथ ही, हेल्दी रूटीन पर भी ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP