पपीते के साथ इन फूड्स का सेवन पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान

अगर आप पपीता खा रही हैं तो उसके साथ कुछ चीजों का सेवन करने से बचें।

food with papaya
food with papaya

पपीता एक ऐसा फल है, जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के लिए अच्छा माना जाता है। यह पूरे साल आसानी से मिलता है और इसके कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पपीतो में एंटीऑक्सिडेंट के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई पाए जाते हैं।

जिसके कारण इसे हद्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही, इसमें फाइबर कंटेंट भी अधिक होता है और इसलिए पाचन तंत्र की समस्याओं को दूर करने में यह सहायक है। इतना ही नहीं, पपीते में फोलिक एसिड भी मौजूद होता है।

पपीते का सेवन करने की सलाह यूं तो हर किसी को दी जाती है। लेकिन इसे खाने का भी एक सही तरीका होता है। कुछ लोग जिस समय पपीता खाते हैं, उसी समय वह अन्य कई फूड आइटम्स का भी सेवन करते हैं, जिससे उनकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

दरअसल, किसी भी फूड का मैक्सिमम लाभ उठाने के लिए उसके कॉम्बिनेशन पर ध्यान दिया जाना बेहद आवश्यक है। ऐसा ही कुछ पपीते के साथ भी है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको पपीते के साथ खाने की भूल नहीं करनी चाहिए-

पपीता और संतरा ना खाएं साथ

do not eat papaya and orange

यूं तो फल सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन कई फलों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। पपीते और संतरे के कॉम्बिनेशन के साथ भी ऐसा ही है। संतरे का सेवन पपीते के साथ नहीं किया जा सकता क्योंकि संतरा खट्टा होता है और पपीता एक मीठा फल होता है। दोनों एक दूसरे से काफी विपरीत हैं। वहीं, इनके फरमेंट से शरीर में टॉक्सिन्स पैदा हो सकते हैं, जिससे शरीर में डायरिया, कब्ज और अपच की समस्या भी हो सकती है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि इनका एक साथ सेवन न करें।

इसे जरूर पढ़ें-Fruits खाने का सही समय : कौन सा फल किस समय खाना चाहिए?

पपीता और नींबू को साथ खाने से बचें

papaya and lemon

यह कई लोगों की आदत होती है कि वह पपीते की चाट खाना पसंद करते हैं और इसलिए इसे बनाते समय वह पपीता काटने के बाद उस पर नींबू निचोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। पपीते के साथ नींबू का सेवन करने से शरीर में पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पपीते के साथ नींबू का सेवन करने से रक्त संबंधी विकार होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इससे व्यक्ति एनीमिया का शिकार भी हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि इन दोनों का एक साथ सेवन कभी भी ना करें।

पपीता और करेले का कॉम्बिनेशन है गलत

papaya and karela

करेले को पपीते के साथ खाना नहीं चाहिए, इससे शरीर में कई तरह के रिएक्शन हो सकते हैं। जहां पपीता पानी से भरपूर भोजन है जो शरीर में पानी की मात्रा की आपूर्ति करता है। वहीं, करेला एक ऐसा खट्टा फल है, जो शरीर से पानी को सोख लेता है।

इसलिए अगर इनका एक साथ सेवन किया जाए तो शरीर में डिहाइड्रेशन के साथ-साथ एसिडिक रिएक्शन की समस्या भी हो सकती है। जबकि पपीता स्वाद में मीठा और करेला स्वाद में बहुत कड़वा होता है, जिसके कारण यह आपके मुंह में स्वाद खराब कर सकता है। खासतौर से, बच्चों को कभी भी इन दोनों चीजों को एक साथ खाने के लिए नहीं देना चाहिए।

पपीता और दही साथ खाने से हो सकती है समस्या

papaya and curd

पपीते के साथ दही का मिश्रण सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। हालांकि, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि पपीते के साथ दही खाने से शारीरिक नुकसान होता है। लेकिन आयुर्वेद में ऐसा ना करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, पपीता गर्म और दही बहुत ठंडा होता है। इसलिए इनका एक साथ सेवन करने से सर्दी, जुकाम और सिर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप दही खाना ही चाहते हैं तो पपीता खाने के करीबन एक घंटे बाद इसे खाएं।

इसे जरूर पढ़ें-दही खाने के बाद भूलकर भी ना खाएं ये 3 चीजें, तबीयत हो जाएगी खराब

तो अब आप भी पपीते के साथ इन फूड्स को बिल्कुल भी ना खाएं और अपनी सेहत के साथ किसी तरह का खिलवाड़ करने से बचें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP