herzindagi
iftar diet plan

रमजान में फॉलो करें ये डाइट प्लान, रहेंगे फिट और एक्टिव

रमजान में रोजे रखते वक्त सेहत का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट के बताए इस डाइट प्लान को फॉलो करके आप रमजान में हेल्दी और एक्टिव रह सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-03-28, 15:28 IST

हर धर्म में कुछ दिनों, महीनों और तीज-त्योहारों का विशेष महत्व होता है। जैसे हिन्दू धर्म में चैत्र माह में नवरात्रि की शुरुआत होती है, इसे पवित्र माना जाता है। वैसे ही मुस्लिम धर्म में रमजान को खुदा की इबादत का पाक महीना माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर में ये नौवा महीना होता है। इस महीने में मुसलमान लोग सूरज उगने से लेकर सूरज डूबने तक रोजा रखते हैं। रमजान को मुस्लिम धर्म में बरकत का महीना कहा जाता है। रमजान में रोजा रखकर, नमाज पढ़कर और नेक काम कर के मुसलमान लोग सवाब कमाते हैं। रमजान में सहरी और इफ्तार के बीच लगभग 14-15 घंटे का अंतर होता है। इस बीच कुछ भी खाया-पिया नहीं जाता है।

ऐसे में सहरी, इफ्तार और देर रात की डाइट को सही तरह से प्लान करना बहुत जरूरी है। जिससे आप दिन भर एक्टिव भी रहें, आपको कमजोरी भी महसूस ना हो और शरीर में न्यूट्रिशन की कमी भी ना हो। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरीवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रमजान के लिए एक डाइट प्लान शेयर किया है। आइए इस बारे में जानते हैं।

सहरी का डाइट प्लान

ramadan meal plan

फेज-1

  • पोहा या बाजरे का दलिया खा सकते हैं।

फेज-2

  • ज्वार रोटी, अचार और सब्जी या फिर खमीरी रोटी खा सकते हैं।

फेज-3

  • पोहा दूध या उपमा या दही रोटी खा सकते हैं।

इफ्तार का डाइट प्लान

फेज-1

ऐसे खोले रोजा- ताजे फल/ घर का बना शरबत/स्मूदी

मेन मील - दाल का सूप, बिरयानी और करी / दाल-चावल और सब्जी/ ज्वार रोटी, दाल और सब्जी

देर रात रोस्टेड मखाना ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें-मखाने को स्नैक्स की तरह खाने के ये 5 फायदे क्या जानते हैं आप?

यहां देखें एक्सपर्ट का बताया डाइट प्लान

View this post on Instagram

A post shared by 'Yuktahaar'by Munmun Ganeriwal (@munmun.ganeriwal)

फेज-2

ऐसे खोले रोजा- ताजे फल और नट्स/ सब्जा सीड्स के साथ घर का बना शरबत/स्मूदी (रमजान में हार्मोनल बैलेंस के लिए स्मूदी)

मेन मील- चिकन शोरबा, बिरयानी और रायता/ कबाब, मिलेट्स रोटी और कोरमा

देर रात छाछ ले सकते हैं।

फेज 3

ऐसे खोले रोजा- ताजे फल और नट्स/ सब्जा सीड्स के साथ घर का बना शरबत/स्मूदी

मेन मील- मटन पाया सूप, मसाला पुलाव और दही/ हलीम के साथ नान

देर रात मसाला दूध ले सकते हैं। (मसाला दूध की रेसिपी)

यह भी पढ़ें- इफ्तार और सेहरी के लिए घर पर ही तैयार करें 5 डिशेज, हर कोई खाकर करेगा तारीफ

इन बातों का भी रखें ध्यान

expert diet plan for ramadan

  • हर सप्ताह इफ्तार मील में 2-3 बार अंडा,चिकन और मछली को शामिल करें। हफ्ते में एक बार रेड मीट खाएं।
  • तली-भुनी चीजें, चाट, कुल्फी, फालूदा और मिठाई जैसी चीजों को रोज इफ्तार में ना खाएं। हफ्ते में एक बार खाना ठीक रहेगा।
  • इफ्तार के दौरान एकदम से ज्यादा पानी ना पिएं। मील के बाद जब तक आप जाग रहे हो, तब तक घूंट-घूंट करके पानी पिएं।
  • अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स जैसे सॉस,जैम जैली और पैक्ड जूस को अपनी डाइट का हिस्सा ना बनाएं।
  • अगर रमजान के दौरान आप एक्सरसाइज करते हैं तो इफ्तार के दो घंटे बाद करें। एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन स्मूदी पी सकते हैं।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।