नारियल पानी में मिलाकर पिएं यह खास पाउडर, थायराइड को मैनेज करने में मिलेगी मदद

थायराइड हमारे शरीर के लिए जरूरी हार्मोन्स में से एक है। थायराइड ग्रंथि, हमारे हार्मोनल सिस्टम का एक जरूर हिस्सा है और इसी से थायराइड हार्मोन का सीक्रेशन होता है। इससे हमारा एनर्जी लेवल, डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म और वजन समेत कई चीजें प्रभावित होती है। जब थायराइड हार्मोन का सीक्रेशन कम या ज्यादा होता है, तो इसके लक्षण नजर आने लगते हैं। गलत खान-पान, फिजिकल एक्टिविटी का कम होना, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और स्ट्रेस की वजह से आजकल थायराइड की समस्या काफी आम हो गई है। इसे मैनेज करने के लिए, डाइट में हेल्दी बदलाव जरूरी हैं। नारियल पानी में कुछ खास चीजों को मिलाकर पीने से, थायराइड लेवल मैनेज होता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
इस तरह से पिएं नारियल पानी, थायराइड में है रामबाण
- एक्सपर्ट का कहना है कि यह ड्रिंक, विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन और आयोडीन से भरपूर है। ये सभी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, थायराइड फंक्शन को सुधारने, टीएसएच हार्मोन को कम और टी3, टी4 को बैलेंस करने में मदद करते हैं।
- नारियल पानी में मैग्नीशियम होता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और थायराइड फंक्शन को रेगुलेट करने में मदद करता है।
- नारियल पानी, इंफ्लेमेशन को कम करने, वजन कम करने और हार्मोन्स को बैलेंस करने का काम करता है।
- मोरिंगा पाउडर, हार्मोन्स को बैलेंस करता है और एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।
- मोरिंगा पाउडर, विटामिन-ए और आयरन से भरपूर होता है। यह थायरॉक्सिन हार्मोन के प्रोडक्शन में मदद करता है।
- नमक में आयोडीन होता है। यह टीएसएच मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने में मदद करता है।
- नींबू, विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है और शरीर में न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन में मदद करता है।
- चिया सीड्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं और थायराइड इंफ्लेमेशन को कम करते हैं।
यह भी पढ़ें- थायराइड को मैनेज करने में बेहद असरदार हैं ये 3 चीजें, रोजाना करें डाइट में शामिल
थायराइड को मैनेज करने के लिए पिएं यह हेल्दी ड्रिंक
सामग्री
- नारियल पानी- लगभग 150 मि.ली.
- चिया सीड्स- 1 टीस्पून
- मोरिंगा पाउडर- चौथाई टीस्पून
- नींबू- आधा
- नमक- 1 चुटकी
विधि
- एक गिलास में नारियल पानी को निकाल लें।
- अब इसमें सभी चीजों को मिलाएं।
- आखिर में इसमें 1 टीस्पून भीगे हुए चिया सीड्स डालें।
- इसे दिन में एक बार पिएं।
यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
थायराइड को मैनेज करने के लिए, एक्सपर्ट के बताए तरीके से नारियल पानी पिएं। इसके साथ ही डॉक्टर की सलाह के हिसाब से दवाई लेना और लाइफस्टाइल में बदलाव भी जरूरी हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।