थायराइड यूं तो हमारे शरीर में पाई जाने वाली एक छोटी सी ग्लैंड है लेकिन असल में इसका काम बहुत बड़ा है। इस छोटी सी ग्लैंड से निकले वाले थायराइड हार्मोन से शरीर के कई फंक्शन्स प्रभावित होते हैं। अगर यह हार्मोन कम या ज्यादा हो जाए यानी हाइपोथायराइड या हाइपरथायराइड की दिक्कत हो, तो आपका मूड, मेटाबॉलिज्म, एनर्जी, पीरियड्स और वजन समेत कई चीजों प्रभावित होती है। अगर आपको हाइपोथायराइड है तो खाने-पीने की कई चीजें ऐसी हैं, जो थायराइड लेवल के साथ खिलवाड़ कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
आपकी थायराइड हेल्थ को खराब कर सकते हैं ये फूड्स
- एक्सपर्ट का कहना है कि सोया प्रोडक्ट्स का अधिक मात्रा में सेवन भी आपकी थायराइड हेल्थ पर असर डाल सकता है। इससे थायराइड हार्मोन के प्रोडक्शन पर असर होता है। खासकर, अगर आयोडीन की कमी हो, तो दिक्कत बढ़ सकती है।
- प्रोसेस्ड वेजिटेबल ऑयल से दूरी बनाएं। ये ओमेगा-6 से भरपूर होते हैं और इंफ्लेमेशन को बढ़ा सकते हैं और हार्मोनल बैलेंस पर असर होता है।
View this post on Instagram
- अगर आप फ्रोजन फूड्स लेती है, तो इसका असर भी थायराइड हेल्थ पर होता है। इन फूड्स में सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो सेहत खराब कर सकते हैं।
- ब्रेकफास्ट सीरियल्स भी शुगर और सिंथेटिक विटामिन से भरपूर होते हैं और थायराइड हार्मोन पर असर डालते हैं।
- इंस्टेंट नूडल्स और पास्ता में रिफाइंड कार्ब्स होते हैं, जो इंसुलिन लेवल और इंफ्लेमेशन को बढ़ा सकते हैं।
- ग्लूटेन भी थायराइड हार्मोन के लेवल पर असर डाल सकता है। ऐसे में इसका सेवन भी सीमित मात्रा में करें।
- रिफांइड शुगर न लें। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस और क्रॉनिक इंफ्लेमेशन बढ़ता है।
यह भी पढ़ें-थायराइड की वजह से लटक गया है पेट? पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें
- बहुत अधिक कॉफी का सेवन कोर्टिसोल का लेवल बढ़ा सकता है। यह थायराइड की दवाई के शरीर में अब्जॉर्बशन को भी कम कर सकता है।
- अल्कोहल से दूरी बनाएं। इससे लिवर और हार्मोनल हेल्थ पर असर होता है। प्रोसेस्ड डेयरी फूड्स न खाएं। इससे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं और शरीर में इंफ्लेमेशन भी बढ़ता है।
यह भी पढ़ें- महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार
थायराइड होने पर इन फूड्स से दूरी बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों