herzindagi
image

थायराइड हार्मोन को नेचुरली मैनेज करने के लिए खान-पान में करें ये 7 बदलाव, कुछ ही हफ्तो में दिखेगा असर

थायराइड हार्मोनल इंबैलेंस शरीर में कई गड़बड़ियों का कारण बन सकता है। ऐसे में इसे मैनेज करने के लिए खान-पान में बदलाव जरूरी हैं। एक्सपर्ट की बताई इन टिप्स को फॉलो करने से आपको कुछ हफ्तों में अंतर महसूस हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-07-26, 16:38 IST

थायराइड की समस्या से आजकल काफी महिलाएं परेशान हैं। इस हार्मोनल डिसऑर्डर का असर महिलाओं के शरीर के कई फंक्शन्स पर होता है। मेटाबॉलिज्म, फर्टिलिटी, पीरियड्स और वजन समेत कई चीजों पर इसका असर होता है। ऐसे में इसके लेवल का सही होना बहुत जरूरी है। हाइपोथायराइड या हाइपरथायराइड दोनों ही सही नहीं है। इसे मैनेज करने के लिए खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी होता है। थायराइड ग्लैंड से थायराइड हार्मोन का सीक्रेशन कम या ज्यादा होना शरीर के कई अंगों के कामकाज को प्रभावित करता है। थायराइड में वजन का बढ़ना, कमजोरी महसूस होना, बालों का झड़ना और मूड स्विंग्स जैसे लक्षण नजर आते हैं। इसे मैनेज करने के लिए दवाई के साथ सही डाइट भी लें ताकि थायराइड ग्लैंड को पोषण मिल सके। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो थायराइड फंक्शन को सुधारते हैं, इंफ्लेमेशन कम करते हैं, हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करते हैं।

थायराइड को मैनेज करने के लिए डाइट में करें ये 7 बदलाव

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • डाइट में क्रूसिफेरस सब्जियों को शामिल करें। आपको इन्हें कच्चा नहीं बल्कि हल्का पकाकर खाना है। इससे इसमें न्यूट्रिएंट्स बरकरार रहते हैं और इन्हें पचाना भी आसान होता है।
  • आपको प्रोसेस्ड ब्रेड्स की जगह फर्मेंटेड मिलेट्स डोसा या इडली को शामिल करना है। इससे गट हेल्थ में सुधार होता है और टी4 थायराइड को टी3 थायराइड में बदलने में मदद मिलती है।
  • रिफाइंड ऑयल की जगह कोल्डप्रेस्ट कोकोनेट ऑयल या मस्टर्ड ऑयल को शामिल करें। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और ये हार्मोन्स के लिए भी अच्छे होते हैं।
  • व्हाइट शुगर की जगह मुनक्का, अंजीर या खजूर खाएं। ये फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होते हैं और नेचुरल स्वीटनर का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार

brazil nuts for health

  • बिस्कुट या रस की जगह आपको 2 ब्राजील नट्स खाने हैं। ये सेलेनियम से भरपूर होते हैं और थायराइड फंक्शन को सुधारने में मदद करते हैं।
  • रेगुलर नमक की जगह आयोडीन नमक या सेंधा नमक खाएं। इसमें आयोडीन होता है तो थायराइड हार्मोन के लिए जरूरी होता है।
  • पैकेज्ड जूस की जगह गाजर, आंवला और पुदीने का ताजा जूस पिएं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी से भरपूर होता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- थायराइड की वजह से लटक गया है पेट? पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें

 

थायराइड हार्मोन को नेचुरली मैनेज करने के लिए खान-पान में ये बदलाव करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।