क्या आपके थायराइड की दवा की खुराक बढ़ती जा रही है? अब समय आ गया है कि आप अपने थायराइड को नेचुरली ठीक करने की कोशिश करें। आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में ऐसे कई उपाय हैं, जो थायराइड ग्लैंड को सपोर्ट करते हैं और उसके कामकाज को बेहतर बनाते हैं। ऐसा ही असरदार और आसान घरेलू नुस्खा उपाय खास तरह की हर्बल चाय है। इसे आप रात में तैयार करके सुबह पी सकती हैं और थायराइड की सेहत को बेहतर बना सकती है। इस असरदार चाय को आज से ही बनाना शुरू करें और अच्छे रिजल्ट के लिए लगातार 66 दिनों तक पिएं।
थायराइड रिवर्सल चाय बनाने की विधि
यह चाय कुछ ऐसी नेचुरल चीजों से बनती है, जो थायराइड के काम को सुधारते हैं। आइए इसे बनाने की सामग्री और तरीके के बारे में डाइटिशियन मनप्रीत से जानते हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
सामग्री
- धनिया के बीज- 1 चम्मच
- कलौंजी के बीज- 3/4 चम्मच
- जीरा- 3/4 चम्मच
- अजवाइन- 3/4 चम्मच
- पानी- 1 गिलास
बनाने का तरीका
- रात में, एक गिलास पानी में धनिया, कलौंजी, जीरा और अजवाइन को मिलाएं।
- इसे रात-भर के लिए भिगोकर छोड़ दें।
- सुबह इस पानी को एक बर्तन में डालकर तब तक उबालें, जब तक यह आधा न रह जाए।
- अब, इसे छान लें और गुनगुना होने पर धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पिएं।
- इस चाय को रोज सुबह अपनी थायराइड की गोली लेने के 30-45 मिनट बाद रोपिएं।
थायराइड रिवर्सल चाय के फायदे
इस चाय में इस्तेमाल की गई सभी चीजें थायराइड के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
- धनिया के बीज- ये शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और थायराइड हार्मोन को नेचुरल बैलेंस करते हैं।
- कलौंजी- कलौंजी TSH को कंट्रोल और थायराइड ग्लैंड में सूजन को कम करती हैं।
- अजवाइन- अजवाइन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और हार्मोन को बैलेंस करती है।
- जीरा- जीरा डाइजेशन को सुधारता है और पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है, जो थायराइड को ठीक करने के लिए जरूरी है।
छोटी-छोटी आदतें अक्सर सबसे बड़ा बदलाव लाती हैं। इस आसान उपाय को अपने रूटीन का हिस्सा बनाकर आप अपने थायराइड स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Thyroid हेल्थ को बूस्ट करते हैं ये 5 सुपरफूड्स, करें डाइट में शामिल
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों