थायराइड के लक्षणों को मैनेज कर सकते हैं ये 10 फूड्स, महिलाओं के लिए हैं बेहद फायदेमंद

शरीर में थायराइड हार्मोन का इंबैलेंस कई दिक्कतों को जन्म दे सकता है। हाइपोथायराइड या हाइपरथायराइड दोनों की सही नहीं हैं। थायराइड के लक्षणों को मैनेज करने में ये 10 फूड्स मदद कर सकते हैं।
image
image

क्या आप जानती हैं कि थायराइड और पीसीओडी समेत कई ऐसी दिक्कते हैं, जिन्हें आप खान-पान और जीवनशैली में बदलाव करके आसानी से मैनेज कर सकती हैं। कई महिलाओं को ऐसा लगता है कि एक बार थायराइड होने पर जिंदगी भर इसकी दवाई लेनी पड़ती है या पीसीओडी को कभी रिवर्स नहीं किया जा सकता है। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। थायराइड और पीसीओडी को आप आसानी से डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके मैनेज कर सकती हैं। इन दिक्कतों का हल काफी हद तक आपकी रसोई में भी छिपा है। थायराइड इंबैलेंस को दूर करने में भी रसोई में मौजूद कई चीजें मदद कर सकती हैं। यहां हम आपको 10 ऐसे आयुर्वेदिक फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो थायराइड फंक्शन को बेहतर बनाकर, शरीर में इस हार्मोन को बैलेंस रखते हैं। इन फूड्स और इन्हें खाने के सही तरीके के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

थायराइड को मैनेज कर सकते हैं 10 फूड्स

  • हल्दी एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी मसाला है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। थायराइड सेल्स को प्रोटेक्ट करने और थायराइड से जुड़ी हुई सूजन को कम करने में यह मदद करती है। यह लिवर डिटॉक्स में मदद करती है, जिससे शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।
  • इसमें एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर खाएं ताकि शरीर में कर्क्युमिन बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब हो सके। रात को सोते समय गुनगुने पानी या दूध के साथ हल्दी लें।

coriander seeds drink for fatigue and dizziness

  • धनिये के बीज, शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है, लिवर और थायराइड ग्लैंड के काम करने की क्षमता में सुधार होता है।
  • आप धनिये के बीजों को रातभर पानी में भिगोएं। सुबह खाली पेट इसे उबालकर पिएं।
  • जीरा मेटाबॉलिज्म को सुधारता है, इससे डाइजेशन बेहतर होता है, थकान कम होती है और शरीर में आयरन का अब्जॉर्बशन बेहतर होता है। सुबह खाली पेट जीरे का पानी जरूर पिएं।
  • अदरक, डाइजेशन को सुधारने और शरीर में न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन को बेहतर बनाने का काम करती है। यह मेटाबॉलिज्म को सुधारती है, गले के इंफ्लेमेशन को कम करती है और सर्कुलेशन में सुधार होता है।
  • काला तिल, मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक से भरपूर होता है। यह थायराइड फंक्शन को सुधारकर, शरीर में थायराइड इंबैलेंस को दूर करता है। इसके लड्डू या चटनी बनाई जा सकती है।
  • नारियल में मौजूद हेल्दी फैट्स, शरीर में हार्मोन प्रोडक्शन को सुधारते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है। यह शरीर में पित्त को कम करता है।

यह भी पढ़ें-महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार

amla for healthy life

  • आंवले में मौजूद विटामिन-सी, इम्यूनिटी को सुधारता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और थायराइड सेल्स को प्रोटेक्शन देता है।
  • मोरिंगा की पत्तियां, आयरन, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। यह हाइपोथायराइड में कमजोरी दूर करके शरीर में एनर्जी बढ़ाता है।
  • मेथी दान मेटाबॉलिज्म को सुधारने, ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने और थायराइड फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- थायराइड की वजह से लटक गया है पेट? पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें

थायराइड को मैनेज करने में ये फूड्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP