रिफाइंड शुगर यानी चीनी का सेवन सेहत के लिए कितना नुकसानदायक है इससे हर कोई वाकिफ है। चीनी का अधिक सेवन करने से मोटापा, लीवर, डायबिटीज और दिल की बीमारी का जोखिम बढ़ जाता है। सेहत के साथ-साथ चीनी स्किन के लिए भी हानिकारक होती है। ऐसे में लोग रिफाइंड शुगर के हेल्दी विकल्प की तलाश कर उसे अपना रहे हैं। आजकल चीनी की जगह कोकोनट शुगर काफी पॉपुलर है। नारियल की चीनी के बारे में कहा जा रहा है कि यह नेचुरल शुगर है इसका सेहत पर किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। इस विषय में हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की। उन्होंने बताया कि कोकोनट शुगर रिफाइंड शुगर से काफी अच्छा है। इसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं कोकोनट शुगर और सफेद चीनी में अंतर और इसके फायदे।
चीनी गन्ने के रस को रिफाइंड करके बनाया जाता है। इस प्रक्रिया में रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि कोकोनट चीनी अनरिफाइंड होती है। इसमें फैट की मात्रा न के बराबर होती है। इस शुगर को नारियल के ताड़ के रस से बनाया जाता है। इस रस को निकालकर पानी के साथ मिक्स करके उबाला जाता है जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद इसे सुखाकर, इसके दाने बनाए जाते हैं।
कोकोनट शुगर में 0 मात्रा में फैट पाया जाता है। इसका इस्तेमाल आप चीनी की जगह कर सकते हैं। यह नेचुरल शुगर है जो कि एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करता है। आप अपनी किचन से चीनी को हमेशा के लिए हटा सकती हैं। नारियल चीनी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार दिन में चाय और कॉफी के जरिए हाफ चम्मच चीनी का सेवन भी सेहत के लिए खतरनाक है। ऐसे में आपको चीनी की जगह कोकोनट शुगर का उपयोग करना चाहिए। (चीनी खाने के नुकसान)
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ेंःज्यादा मीठा खाने से स्किन को हो सकते हैं ये 5 नुकसान
न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा ने बताया है कि कोकोनट शुगर चीनी से ज्यादा हेल्दी है। चीनी का इस्तेमाल करने से मोटापा, डायबिटीज समेत कई तरह की खतरनाक बीमारी हो सकती है। इसके अलावा इसका सेवन करने से कम उम्र में चेहरे पर झुर्रियां आ जाती है साथ ही चेहरे की चमक भी कम हो जाती है। वहीं नारियल चीनी नेचुरल शुगर है इसमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है। इस चीनी का उपयोग करने से चेहरे पर चमक आती है। स्वस्थ शरीर के लिए सफेद और ब्राउन शुगर को छोड़ दें, इसकी जगह आप कोकोनट शुगर का यूज करें। आगे उन्होंने बताया है कि अगर आप वजन कम कर रही हैं तो आप हाफ चम्मच कोकोनट शुगर का सेवन कर सकती हैं इससे आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। (मोटापा कम करने के उपाय)
इसे भी पढ़ेंःये संकेत दिखें तो चीनी लेना कर दें कम और अपनाएं ये 4 चीजें
कोकोनट शुगर में विटामिन-सी औरएंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जोकि त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका सेवन करने से चेहरे पर फाइन लाइन्स नहीं आती है साथ ही चेहरा ग्लोइंग नजर आता है। कॉफी या चीनी में हाफ चम्मच कोकोनट शुगर का सेवन किया जा सकता है। एक्सपर्ट के बताया है कि व्हाइट और ब्राउन दोनों तरह के शुगर स्किन के लिए खतरनाक है।
अक्सर डायबिटीज मरीज को मीठा खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में हेल्दी डाइट को खराब करना सही नहीं है। तो आप सफेदी चीनी की जगह कोकोनट शुगर का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज का लेवल एकदम से बढ़ता नहीं है। इससे इंसुलिन का लेवल भी सही बना रहता है, क्योंकि इसमें कार्ब्स की मात्रा न के बराबर होती है।
न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार कोकोनट शुगर चीनी के मुकाबले अधिक हेल्दी होती है। अगर आप सफेद चीनी को हमेशा के लिए छोड़ना चाहते हैं तो आप इसका यूज कर सकती हैं। हेल्दी शुगर के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। हमें आशा है कि यह जानकारी आपके काम आएगी। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। हेल्थ से जुड़े ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।