बैड कोलेस्ट्रॉल को लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहा जाता है। जहां गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए जरूरी है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर, आंखों के आस-पास पीले रंग के निशान, पलकों पर हल्के पीले पैचेज, ड्राई स्किन, हाथ-पैरौं में दर्द, सीने में दर्द और सांस लेने में मुश्किल जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। हार्ट अटैक के खतरे से बचने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए, डाइट में कुछ बदलाव जरूरी हैं। यहां हम आपको एक ऐसी देसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
शरीर में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकती है यह चाय
- दालचीनी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और लिपिड मेटाबॉलिज्म को सुधारता है।
- दालचीनी में सीनामाल्डिहाइड होते हैं। ये ब्लड वेसल्स में मौजूद इंफ्लेमेशन को कम करते हैं। दालचीनी की चाय पीने से, धमनियों में कोलेस्ट्रॉल का जमाव नहीं होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है।
- अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। अदरक में जिंजरॉल होता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। अदरक की चाय, ब्लड में ट्राइग्लिसराइड्स और बैड कोलेस्ट्रोल का लेवल कम करने में मदद करती है। इससे नसों में जमा प्लाक भी कम होता है। यह चाय वजन कम करने में भी मदद करती है।
- तुलसी की पत्तियों में मौजूद गुण, कोलेस्ट्रॉल लेवल और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और शरीर में एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का अब्जॉर्बशन कम करते हैं।
- अर्जुन की छाल, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में किसी रामबाण से कम नहीं है। अर्जुन की छाल में हाइपोलिपिडेमिक होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
- इस चाय को पीने से दिल दुरुस्त रहता है और बीपी कंट्रोल होता है।
यह भी पढ़ें-नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 4 मसाले, इस तरह करें इस्तेमाल
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए घर पर बनाएं यह देसी चाय
सामग्री
- दालचीनी- 1 चुटकी
- अदरक- चौथाई टीस्पून
- तुलसी की पत्तियां- 3-4
- अर्जुन की छाल- आधा इंच
विधि
- सभी चीजों को पानी में डालकर उबाल लें।
- इसे छान लें।
- इसे सुबह खाली पेट रोजाना पिएं।
यह भी पढ़ें- फैटी लिवर और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए पिएं यह ड्रिंक
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए, इस देसी चाय को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों