खराब लाइफस्टाइल के चलते आजकल लगभग सभी किसी न किसी बीमारी से घिरे हुए हैं। खासकर, बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने और फैटी लिवर के मामले तेजी से सामने आते जा रहे हैं। फैटी लिवर की वजह से मेटाबॉलिक विकार बढ़ने लगते हैं और इसके कारण दिल पर भी असर होता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल भी दिल की बीमारियों का कारण बनता है। बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से दिल तक ब्लड और ऑक्सीजन पहुंचाने वाली रक्त कोशिकाओं ब्लॉक होने लगती हैं और इसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा होता है। लिवर, लिपिड मेटाबॉलिज्म में अहम भूमिका निभाता है और जब इसमें और इसके इर्द-गिर्द फैट जमने लगता है, तो इसका असर दिल पर भी होता है। ऐसे में फैटी लिवर और बैड कोलेस्ट्रॉल का कम होना बहुत जरूरी है। यहां हम आपको घर पर बनने वाली एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर दोनों को मैनेज करने में मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
फैटी लिवर और बैड कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने करने के लिए हेल्दी ड्रिंक
- लहसुन, एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
- लहसुन, लिवर में कोलेस्ट्रॉल के प्रोडक्शन को भी कम करता है। इसमें एलिसिन नामक कंपाउड होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में कारगर है।
- तुलसी की पत्तियां कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करती हैं और शरीर में मौजूद ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करने का काम करती हैं।
- तुलसी के पत्तियों में फ्लेवोनोइड्स और टैनिन होते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में मदद करती है।
- तुलसी और अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। ये लिवर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं।
- शरीर में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में दालचीनी कारगर है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एलडीएल को कम करते हैं।
- कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आंवला बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर की धमनियों की सफाई होती है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
यह भी पढ़ें-फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए आज ही से करें ये 7 काम
फैटी लिवर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए घर पर बनाएं यह ड्रिंक
सामग्री
- आंवला- 1
- दालचीनी- 1 चुटकी
- अदरक- आधा इंच
- गार्लिक- 1 कली
- तुलसी- 3-4 पत्तियां
- पानी- 30 मि.ली.
विधि
- सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड करें।
- इसे छान लें।
- आपकी हेल्दी ड्रिंक तैयार है।
यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत
अगर आप फैटी लिवर और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल से परेशान हैं, तो इस ड्रिंक को जरूर पिएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों