बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 2 बीज, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल यानी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) को कम करने में कई सीड्स कारगर हैं। एक्सपर्ट के बताए 2 बीजों को अगर आप डाइट में शामिल करेंगी, तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल मैनेज होगा।  
Updated:- 2024-10-25, 20:00 IST
image

सेहतमंद रहने के लिए शरीर में विटामिन्स, मिनरल्स और भी कई चीजों का सही लेवल होना जरूरी है। ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल समेत कई ऐसी चीजे हैं, जिनका कम या ज्यादा होना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, हेल्दी रहने के लिए, शरीर में इन सभी चीजों का बैलेंस बहुत जरूरी है। बात अगर कोलेस्ट्रॉल की करें, यह एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो खून में पाया जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए जरूरी होता है और बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर पर बुरा असर डाल सकता है। गुड कोलेस्ट्रॉल को हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) कहा जाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहा जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिल से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, हार्ट में ब्लॉकेज आ सकती है। ऐसे में ऐसे मैनेज करना बहुत जरूरी है। नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल यानी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन को कम करने में कई सीड्स कारगर हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 2 सीड्स के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

फ्लैक्स सीड्स

flax seeds for hormonal imbalance in menopause

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फ्लैक्स सीड्स मदद कर सकते हैं। इनमें घुलनशील फाइबर काफी मात्रा में होता है। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं। 1 टीस्पून पिसे हुए फ्लैक्स सीड्स को 1 गिलास पानी में मिलाकर लंच से पहले पिएं। अलसी के बीज, ब्लड सर्कुलेशन को सही रखते हैं। इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इनमें एंटी फाइटोकेमिकल्स गुण पाए जाते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ता है।

यह भी पढ़ें- नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालेगा लहसुन, इस तरह करें इस्तेमाल

चिया सीड्स

chia seeds for health

कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में चिया सीड्स भी कारगर हैं। चिया के बीज खाने से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी होते हैं।  शरीर में मौजूद इंफ्लेमेशन को भी कम करते हैं। मिड मील में सुबह लगभग 11 बजे के आस-पास चिया सीड्स का पानी पिएं। चिया सीड्स में मौजूद पोटैशियम बीपी को कम करने में भी मदद करते हैं। बीपी बढ़ने पर भी दिल की बीमारियों का भी खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं ये 2 योगासन

 


नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में ये 2 बीज मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।