नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 4 मसाले, इस तरह करें इस्तेमाल

क्या आप जानते हैं कि हमारी रसोई में मौजूद कई मसाले गुणों की खान होते हैं?
क्या आपको किसी ने बताया कि रसोई के ये मसाले खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं?
क्या आपको पता है कि सर्दी-खांसी दूर करने से लेकर डाइजेशन को सुधारने तक, किचेन के कई मसाले कारगर हैं?
जी हां, हमारी रसोई में औषधीय गुणों से भरपूर कई मसाले मौजूद हैं। सर्दी-खांसी, जुकाम, इनडाइजेशन और वेट लॉस समेत कई चीजों में ये मसाले फायदा पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं, कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में भी ये मसाले मदद कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो खून में पाया जाता है। जहां गुड कोलेस्ट्रल सेहत के लिए जरूरी होता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर शरीर के कई नुकसान हो सकते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से, दिल तक ब्लड और ऑक्सीजन पहुंचाने वाली नसे ब्लॉक होने लगती है और हार्ट अटैक का खतरा रहता है। बैड कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के लिए किचन में मौजूद कुछ मसालों की मदद से आप घर पर इस चाय को बनाएं। इससे नसों में जमा गंदा कोलस्ट्रॉल कम हो सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यू्ट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये मसाले, ऐसे करें इस्तेमाल

- मेथी के बीजों में मौजूद स्टेरॉइडल सैपोनिन, कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं।
- मेथी के बीजों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और लिपिड प्रोफाइल को सुधारने में मदद करते हैं।
- मेथी दाने हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही, ब्लड शुगर और वजन को कम करने का काम भी कर सकते हैं।
- अदरक, इंसुलिन सेंसिटिविटी और लिपिड मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करती है।
- अदरक में हाइपोलिपिडेमिक एजेंट पाया जाता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है।
- अदरक में जिंजरोल नाम का कंपाउंड होता है। यह भी कोलेस्ट्रॉल को मैनेज कर सकता है।
- ताजी कच्ची हल्दी इंफ्लेमेशन को कम करती है और कोलेस्ट्रॉल के अब्जॉर्बशन पर असर डालती है। यह लिपिड प्रोफाइल को भी सुधारती है।
- हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन और इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।
- हरी इलायची लिवर हेल्थ को सुधारती है और कोलेस्ट्रॉल सिंथेसिस में मदद करती है।
- दालचीनी, ट्राईग्लिसराइड्स को कम करने और कोलेस्ट्रॉल मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें- बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 2 बीज, जानें कैसे करें डाइट में शामिल
नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकती है यह चाय

सामग्री
- मेथी दाने- चौथाई टीस्पून
- अदरक( ताजी कटी हुई)- चौथाई टीस्पून
- हल्दी- चौथाई टीस्पून
- हरी इलायची- 1
- दालचीनी- 1 चुटकी
विधि
- सभी चीजों को अच्छे से पानी में उबालकर छान लें।
- इसे सुबह खाली पेट पिएं।
यह भी पढ़ें- नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालेगा लहसुन, इस तरह करें इस्तेमाल
सेहतमंद रहने के लिए, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का कम होना और गुड कोलेस्ट्रॉल का सही होना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।