मुंह में पानी रखकर धीरे-धीरे पीने से मोटापा और ये बीमारियां होंगी दूर

पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यह प्‍यास बुझाने के साथ-साथ डाइजेशन को सही करता है और ब्रेन को फायदा पहुंचाता है। लेकिन, पानी पीने के सही तरीके के बारे में जानना जरूरी है। 

chew your water benefits hindi

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि पानी पीना हेल्‍थ के लिए अच्‍छा होता है। पानी शरीर के अंगों और टिश्‍यू की रक्षा करता है और शरीर के सेल्‍स तक न्‍यूटिएंट्स और ऑक्‍सीजन पहुंचाता है। इससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इसलिए सही मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है।

लेकिन, ज्‍यादातर लोगों को पानी पीने के सही तरीके के बारे में जानकारी नहीं है। इससे आपको फायदे की बजाय नुकसान होने लगता है। अक्सर लोग तेजी से पानी पीते हैं। ऐसा करने से पानी यूरिन के जरिए बाहर आ जाता है, जिससे शरीर को जरूरी तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसके अलावा, एक बार में ज्‍यादा पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्‍टम से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं, क्‍योंकि शरीर को पानी प्रोसेस करने में समय लगता है। साथ ही, ज्‍यादा पानी पीने से शरीर में सोडियम का लेवल कम हो जाता है। इससे ब्रेन सेल्‍स और शरीर में सूजन आ सकती है।

पानी पीने के कुछ नियम हैं, जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी हैं। आयुर्वेद के अनुसार, पानी हमेशा धीरे-धीरे और घूंट-घूंट करके ही पीना चाहिए। इससे हमारे मुंह में मौजूद लार भी पेट में जाती है और डाइजेस्टिव सिस्‍टम सही रहता है।

मुंह में पानी रखकर धीरे-धीरे पीने के फायदों के बारे में होलिस्टिक हेल्थ एंड वेलनेस कोच श्वेता गुप्ता बता रही हैं। एक्‍सपर्ट का कहना है, ''पानी को निगले नहीं, बल्कि मुंह में धीरे-धीरे रखकर पिएं। इससे आपको हेल्‍थ से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं।'' आयुर्वेद में ऐसा करने के लिए क्यों कहा जाता है? आज हम आपको 3 कारण बता रहे हैं।

डाइजेशन होता है मजबूत

water for digestion

इससे हमारे मुंह में मौजूद लार भी पेट में जाती है और डाइजेस्टिव सिस्‍टम मजबूत होता है। साथ ही, लार में नेचुरल अल्कलाइन होता है, यह उसे पानी के साथ मिक्‍स करता है। इससे भोजन को तोड़ने और डाइजेशन में मदद मिलती है। इसके अलावा, मुंह में धीरे-धीरे रखकर पानी पीने से भोजन को पचाने में आसानी होती है।

इसे जरूर पढ़ें:सही मात्रा में पानी पीने से होते हैं ये सभी फायदे

रखता है हाइड्रेट

गर्मियों में शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। लेकिन, मुंह में पानी रखकर धीरे-धीरे पीने से पानी अच्‍छी तरह से अवशोषित होता है, जो डिहाइड्रेशन को रोकता है। इसके अलावा, डिहाइड्रेशन होने पर शरीर के साथ-साथ मानसि‍क स्‍वास्‍थ्‍य पर भी बुरा असर होता है। इस तरह पानी पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

वजन होता है कम

water benefits for weight loss

पानी न सिर्फ शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है, बल्कि वजन कम करने में भी उपयोगी होता है। घूंट-घूट करके पानी पीने से ज्‍यादा भूख नहीं लगती है, जिससे आप कम खाते हैं। इससे आपका वजन बैलेंस में रहता है।

पर्याप्‍त पानी पीने के फायदे

  • मसल्‍स को मजबूत बनाता है।
  • कब्‍ज की समस्‍या दूर करता है।
  • शरीर से विषैले तत्‍व निकालता है।
  • सिरदर्द और माइग्रेन को दूर करता है।
  • एनर्जी से भरपूर रखता है।
water for health
  • मेटाबॉलिज्‍म को मजबूत करता है।
  • त्‍वचा पर ग्‍लो लाता है।
  • एजिंग और झुर्रियों को कम करता है।
  • त्‍वचा से जुड़ी समस्‍याओं जैसे सोरायसिस और एक्जिमा को दूर करता है।
  • बेजान बालों में नई जान लाता है।
  • यूरिन इंफेक्‍शन को दूर करता है।
  • किडनी को दुरुस्‍त रखता है।

अच्‍छे डाइजेशन, हाइड्रेशन और वजन को कम करने के लिए पानी धीरे-धीरे पिएं। इस हेल्थ टिप्स को अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। यदि आपको भी हेल्‍थ से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP