लंबी उम्र चाहती हैं तो आज से ही अपनी डाइट से इस '1 चीज' को कम कर दें

अगर आप लंबी उम्र जीना चाहती हैं तो आज से ही अपनी डाइट से इस चीज को कम कर दें, आइए जानें कौन सी है ये चीज।
Updated:- 2018-08-20, 18:29 IST
long life health main

हर कोई चाहता हैं कि उसकी उम्र लंबी हो और वह हेल्दी लाइफ जिएं। अगर आप लंबी उम्र चाहती हैं तो अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा सीमित कर दीजिए। यह बात एक नई रिसर्च से सामने आई है। हाल में ही हुई एक रिसर्च के अनुसार डाइट में जरूरत से कम या ज्यादा कार्बोहाइड्रेट की मात्रा लेने वालों को मौत का खतरा बना रहता है।

रिसर्च में पाया गया है कि कार्बोहाइड्रेट में 40 फीसदी से कम या 70 फीसदी से ज्यादा एनर्जी के सेवन से मौत का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन कार्बोहाइड्रेट के रूप में 50-55 फीसदी एनर्जी ग्रहण करने वालों को मौत का खतरा कम रहता है।

Read more: दिल रहेगा लंबे समय तक हेल्‍दी अगर आप लेंगी ये स्‍पेशल डाइट

बहुत ज्यादा और बहुत कम कार्बोहाइड्रेट होता है नुकसानदेह

रिसर्च के सह-लेखक व बोस्टन स्थित हार्वर्ड टी. एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में प्रोफेसर वाल्टर विलेट ने कहा, "इन नतीजों में एक साथ कई पहलू हैं, जो विवादास्पद रहे हैं। बहुत ज्यादा और बहुत कम कार्बोहाइड्रेट नुकसानदेह हो सकता है, लेकिन सबसे जो गौर करने वाली बात है वह फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का प्रकार है।

healthy carbs inside

Image Courtesy: Pxhere.com

क्‍या कहती है रिसर्च

लांसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के तहत 45 से 64 साल की आयु वर्ग के 15,428 वयस्कों को शामिल किया गया। प्रतिभागियों में पुरुष 600-420 किलो कैलोरी एनर्जी रोज ग्रहण करते थे, जबकि महिलाएं 500-3600 किलो कैलोरी। शोधकर्ताओं के आकलन के अनुसार, सीमित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट खाने वालों की आयु आवश्यकता से कम कार्बोहाइड्रेट खाने वालों की तुलना में चार साल अधिक पाई गई, जबकि अधिक कार्बोहाइड्रेट खाने वालों की तुलना में एक साल अधिक थी।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।