सर्दियों में बढ़ जाता है BP? इस 1 अचूक उपाय से आज ही हो सकता है कंट्रोल

सर्दियों में तापमान कम होने से शरीर की रक्त वाहिकाएं (Blood Vessels) सिकुड़ने लगती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर लेवल अक्सर बढ़ जाता है। ठंडी हवा और फिजिकल एक्टिविटी कम होने से दिल पर दबाव बढ़ता है और इससे सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी हाई बीपी की समस्या से जूझ रही हैं, तो दवाइयों के साथ इस प्राकृतिक उपाय आज ही आजमाएं।
जी हां, हम व्यान मुद्रा के बारे में बात कर रहे हैं। यह मुद्रा बीपी को कंट्रोल करने में कैसे मदद करती है, इसे कैसे करना है और इसके क्या फायदे हैं? इसके बारे में हमें योग टीचर एवं वेलनेस कोच जूही कपूर ने बताया है। वह 'द योगिनी वर्ल्ड' की फाउंडर हैं और वर्तमान में वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में योग और वेलनेस के क्षेत्र में कार्यरत हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि व्यान मुद्रा शरीर में प्राण ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करती है और ब्लड सर्कुलेशन व नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाती है। यह मुद्रा न सिर्फ हाई BP, बल्कि लो BP से परेशान महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है।
व्यान मुद्रा बीपी को कंट्रोल करने में कैसे मदद करती है?
व्यान मुद्रा शरीर के तीन प्रमुख तत्त्व वायु, अग्नि और आकाश को बैलेंस करती है। जब ये संतुलित रहते हैं, तब रक्त का प्रवाह संतुलित होता है और दिल पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता। जब इसका नियमित अभ्यास किया जाता है, तब यह स्वाभाविक रूप से हाई और लो दोनों तरह के बीपी को कंट्रोल कर सकता है। यह मुद्रा मन को शांत करती है, तनाव और चिंता कम करती है और आपके पूरे शरीर में संतुलन लाती है।
व्यान मुद्रा करने का सही तरीका
- किसी शांत और आरामदायक स्थान पर बैठें।
- रीढ़ को सीधा रखें और आंखें बंद कर लें।
- अपनी हथेलियों को ऊपर की ओर करके जांघों पर रखें।
- फिर अपने अंगूठे, इंडेक्स फिंगर और मीडिल फिंगर के सिरे को आपस में हल्के से मिलाएं।
- अपनी रिंग फिंगर और लिटिल फिंगर को सीधा और आराम मुद्रा में रखें।
- 10 से 15 मिनट तक धीमी और समान गति से सांस लेती रहें।
इसे जरूर पढ़ें: हाई बीपी के मरीज को क्या करना चाहिए और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें
व्यान मुद्रा कैसे काम करती है?
आधुनिक विज्ञान के अध्ययन बताते हैं कि स्लो ब्रीदिंग और ध्यान मुद्राएं हमारे पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम (जो शरीर को शांत करता है) को एक्टिव करती हैं। यह प्रोसेस हार्ट रेट और तनाव हार्मोन को कम करता है, जिससे ब्लड प्रेशर नेचुरली कंट्रोल होता है।
व्यान मुद्रा कब करें?
- ज्यादा फायदे पाने के लिए इसे रोज किसी शांत वातावरण में करें।
- सुबह उठने के बाद या शाम को सोने से पहले करें।
- इसे रोज करने से दिल मजबूत होता है और सर्दियों में BP स्थिर रहता है।
View this post on Instagram
अन्य टिप्स
- मुद्रा करते समय मन शांत रखें और मोबाइल से दूर रहें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए इसे अनुलोम-विलोम के साथ करें।
- बीपी की दवाइयां अचानक बंद न करें, बल्कि डॉक्टर की सलाह से ही धीरे-धीरे इस नेचुरल उपाय को अपनाएं।
सर्दियों में व्यान मुद्रा को अपने रूटीन में शामिल करें। यह न सिर्फ आपके ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखेगी, बल्कि मानसिक शांति और ऊर्जा भी बढ़ाएगी। योग की यह छोटी-सी आदत आपको बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: अचानक से बीपी बढ़ जाए, तो तुरंत कीजिए ये 5 काम
हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।