herzindagi
how to make giloy tea

Giloy: गिलोय की चाय है गुणों की खान, यह है पीने का सही तरीका

गिलोय पाउडर या गिलोय की पत्तियों और तने को रातभर भिगोकर आप इसकी चाय बना सकते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने तक, इसके कई फायदे हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-25, 10:48 IST

Giloy for Health: गिलोय गुणों की खान है। आयुर्वेद में इसे अमृत माना जाता है। गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बायोटिक, एंटी-एजिंग, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-डायबिटिक, एंटी-कैंसर और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। गिलोय के जूस को खासतौर पर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। गिलोय के रस में कैल्शियम, फास्फोरस और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके पाउडर, रस और चाय का भी सेवन किया जाता है। गिलोय की चाय स्वास्थ्य के लिए अच्छी मानी जाती है। इसे कैसे बनाया जा सकता है, गिलोय की चाय को और गुणकारी बनाने के लिए इसमें किन चीजों को मिलाया ज सकता है और इससे सेहत को क्या फायदे होंगे, इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

गिलोय की चाय बनाने का सही तरीका (Giloy for Immunity)

giloy for weight loss

  • गिलोय की चाय बनाने के लिए आपको इसकी कुछ पत्तियां को तने को लेना है।
  • इसे रात भर भिगो दें। 
  • अगर आपको शाम के वक्त इसे पीना है तो इसे लगभग 6-7 घंटे के लिए भिगोएं।
  • इसके बाद इसे क्रश कर दें और फिर 1 गिलास पानी डालकर इसे उबालें।
  • इसे आपको आधा रह जाने तक उबालना है।
  • इसके बाद इसे छानकर पिएं।
  • अगर आपके पास गिलोय की पत्तियां या तना नहीं है, तो आप गिलोय का सूखा पाउडर भी ले सकती हैं।
  • इसे पानी में रातभर भिगोएं। इसके बाद इसे उबालें और छानकर पिएँ।
  • इस चाय को और गुणकारी बनाने के लिए आप इसमें हल्दी, तुलसी की पत्तियां और लौंग भी मिला सकती हैं।

यह भी पढ़ें- काली किशमिश हेल्थ के लिए क्यों है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

गिलोय की चाय के फायदे (Can I take Gioly Everyday)

giloy for cold and cough

  • गिलोय की चाय पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
  • इसे पीने से आप मौसमी बुखार, सर्दी-खांसी से बचे रहते हैं।
  • यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर करता है और शरीर को अंदर से साफ करता है।
  • खून को साफ कर, यह बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।
  • गिलोय में एंटी-एंजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा के दाग-धब्बों, पिंपल्स और फाइन लाइन्स से बचाता है।
  • गिलोय की चाय डाइजेशन के लिए अच्छी होती है। जिन लोगों का डाइजेशन सही नहीं है या जिन्हें कब्ज की समस्या है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
  • गिलोय डायबिटीज को दूर करने में भी फायदेमंद होता है।

यह विडियो भी देखें

नोट- गिलोय को सभी खा सकते हैं। यह पूरी तरह से नेचुरल है। इसके कोई खास साइड-इफेक्ट्स नहीं होते हैं लेकिन फिर भी अगर आप गर्भवती हैं या कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो आपको एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- सेहत ही नहीं, स्किन के लिए भी वरदान है गिलोय, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का सही तरीका

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।