स्वस्थ रहने के लिए सलाह दी जाती है कि फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फल खाने का कौन-सा समय अच्छा है? डॉक्टर वरालक्ष्मी यनामांद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि खाली पेट फल खाना सबसे फायदेमंद रहता है। अगर आप भी अपनी डाइट में फलों को शामिल करते हैं और उनका भरपूर लाभ उठाना चाहते हैं, तो आयुर्वेद के मुताबिक डॉक्टर वरालक्ष्मी की बताई गई आसान टिप्स अपना सकते हैं।
खाली पेट या दोपहर में खाएं फल
अक्सर हम यह सुनते हैं कि रात में फल नहीं खाने चाहिए और यह बात बिल्कुल सच है। डॉक्टर वरालक्ष्मी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि फल खाने का सबसे सही समय दोपहर में होता है। आप दोपहर के समय खाना खाने से पहले स्नैक्स के तौर पर फल खा सकते हैं। इतना ही नहीं वरालक्ष्मी ने यह सलाह दी कि आपको खाली पेट फल खाने चाहिए, क्योंकि यह आपके स्वास्थ को बेहतर बनाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सेहत के लिए रामबाण है मेथी की पत्तियों का इस्तेमाल, मास्टर शेफ कविराज खियालानी से जानें इसके फायदे
फल खाते समय अन्य आहार न लें
जब भी आप फल खाते हैं, तो आपको सब्जी या कोई दूसरी चीज साथ में नहीं खानी चाहिए। वरालक्ष्मी का कहना है कि आपको फल खाते समय केवल फल ही खाने चाहिए और इन्हें किसी भी दूसरे खाने के साथ मिलाना नहीं चाहिए। वरालक्ष्मी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि आप फलों में एक चुटकी दालचीनी मिलाकर जरूर खा सकते हैं और इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है। अगर आप सुबह नाश्ते में फल खाना पसंद करते हैं या उनका जूस बनाते हैं, तो परांठे या ब्रेड के साथ उसका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में लाएं ये आसान बदलाव, मिलेंगे भरपूर फायदे
एक तरह के फलों को साथ खाएं
कई बार हम मिक्स फ्रूट चाट बनाकर खाते हैं, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर वरालक्ष्मी ने बताया कि आपको एक तरह के फल ही एक साथ खाने चाहिए, जैसे बेरी, सेब और नाशपाती, संतरा और अंगूर आदि। वरालक्ष्मी ने बताया कि अनार, केला और तरबूज जैसे फल आपको अलग-अलग ही खाने चाहिए। खट्टे यानि विटामिन सी वाले फलों को आप एक साथ खा सकते हैं, लेकिन अनार और संतरे साथ में खाना आपके लिए नुकसानदायक होगा।
खट्टे फल और डेयरी प्रोडक्ट साथ में न खाएं
ऐसा आपने अक्सर सुना होगा कि अंगूर या संतरे जैसे फलों के साथ दूध नहीं पीना चाहिए। डॉक्टर वरालक्ष्मी ने भी यही बताया कि खट्टे फलों को डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ कभी नहीं खाना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक आपको मीठे फलों के साथ डेयरी प्रोडक्ट लेना चाहिए, जैसे केला और दूध। शाम के समय आपको फल खाने से बचना चाहिए, क्योंकि शाम काफा से जुड़ी होती है और फल हमेशा ठंडे रहते हैं, दोनों को साथ में खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Recommended Video
ठंडे फलों के बजाए ऐसे करें इनका सेवन
वरालक्ष्मी ने बताया कि फलों का नेचर हमेशा ठंडा होता है, इसलिए नहीं कि हम उन्हें फ्रीज में रखते हैं बल्कि वह हमेशा ऐसे ही रहते हैं। ठंडे फल खाने के बजाए आपको stewed fruit खाने चाहिए, इसका मतलब है कि फलों को गरम पानी में डालकर थोड़ा-सा सॉफ्ट कर लें और फिर खाएं। ऐसा करने से फल जल्दी डाइजेस्ट हो जाते हैं और ठंडे व कच्चे फल खाने से आप बचे रहते हैं। वरालक्ष्मी हमेशा stewed fruit खाने की सलाह देती हैं, इसके अलावा बेरीज़( berries) को हमेशा ही गरम पानी में सॉफ्ट(Stewed) करके खाना चाहिए।
तो अगली बार फल खाने से पहले ये छोटी-छोटी टिप्स अपनाना बिल्कुल न भूलें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik